
Jamshedpur. जमशेदपुर में वाहनों के पलटने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब मानगो बस स्टैंड के पास गोलचक्कर पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर पलट गया, जिससे काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही. शुक्रवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रेलर को हटाकर रास्ता खाली कराया. इसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हुआ. गनीमत रही कि यह हादसा सुबह के समय हुआ, जब सड़क पर वाहनों की संख्या अपेक्षाकृत कम थी, जिससे किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई.ट्रेलर पर बोरे में चुना लोड था, जो पलटने के साथ ही सड़क पर फैल गया. बाद में उसे मजदूरों की सहायता से हटाया गया. तीन दिन पूर्व ही मरीन ड्राइव और हाथी घोड़ा मंदिर रोड में ट्रेलर पलट गया था. इस दुर्घटना के बाद पूरा शहर जाम से परेशान रहा था.
