Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Accident : बेलाझुड़ी में NH 33 पर बाइक सवार युवक कुचलकर भाग निकला चालक

Jamshedpur. एमजीएम थाना अंतर्गत बेलाझुड़ी के पास एनएच 33 पर बुधवार को वाहन की चपेट में आने पर बाइक सवार बेको निवासी राहुल कर्मकार (23) गंभीर रुप से घायल हो गया. धक्का मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. घायल अवस्था में लोगों ने राहुल कर्मकार को एनएच किनारे पड़ा देख आस पास के लोग जुट गये. सूचना मिलने पर एमजीएम थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने राहुल कर्मकार को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया.

जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर राहुल कर्मकार के परिजन पहुंचे. शव देख घरवालों का रो रो कर बुरा हाल था. परिजन के अनुसार राहुल घर का इकलौता चिराग था. वह ठेका मजदूरी करता है. वह बाइक से नरगा की ओर जा रहा था. इसी दौरान घटना घटी. धक्का मारने वाले वाहन का पता नही चल सका है. शव को एमजीएम अस्पताल के शीतगृह में रख दिया गया.

Exit mobile version