Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jamshedpur Accident:बाइक से लौट रहा था घर, बड़ाबांकी में बालू लदे ट्रैक्टर ने रौंदा, युवक की मौत, मुआवजा की मांग को लेकर घंटों सड़क जाम
    Crime

    Jamshedpur Accident:बाइक से लौट रहा था घर, बड़ाबांकी में बालू लदे ट्रैक्टर ने रौंदा, युवक की मौत, मुआवजा की मांग को लेकर घंटों सड़क जाम

    News DeskBy News DeskJanuary 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. बड़ाबांकी में शुक्रवार की शाम बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आकर बिरसानगर हुरलुंग निवासी रमेश कर्मकार की मौत हो गयी. शुक्रवार को दादा का निधन होने पर जीजा के घर बाइक से जानकारी देने गया था. लौटने के क्रम में ट्रैक्टर ने रौंद दिया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया.

    जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन व स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे. गुस्साये परिजनों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. मृतक के परिजन विजय लोहर ने बताया कि रमेश कर्मकार मूल रूप से घाटशिला के चुकियापाड़ा का रहने वाला था. वह अपनी बहन के घर बिरसानगर हुरलूंग में रहकर मजदूरी करता था. रमेश की दो बहन है, जबकि इकलौता भाई था.

    JAMSHEDPUR NEWS :टुइलाडुंगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भूमि पूजन के साथ दुर्गा पूजा की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ

    विजय लोहार के मुताबिक ट्रैक्टर पर बालू लदा था. उक्त ट्रैक्टर बड़ाबांकी के भोला महतो का है. नदी से अवैध रूप से बालू निकासी किया जा रहा है. मृतक का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है. प्रशासन उसके घरवालों को उचित मुआवजा दे. जानकारी मिलने पर एमजीएम थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने परिजन को समझाने का प्रयास किया. लेकिन परिजन ने उनकी बात नहीं माने. इस मामले को लेकर करीब चार घंटे तक हंगामा चलता रहा.

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में आरोपी पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते की जमानत पर फैसला कल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    a tractor loaded with sand crushed him in Barabanki Jamshedpur Accident: He was returning home on a bike the road was blocked for hours demanding compensation the young man died
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :टुइलाडुंगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भूमि पूजन के साथ दुर्गा पूजा की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ

    September 4, 2026

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में आरोपी पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते की जमानत पर फैसला कल

    September 4, 2026

    Jamshedpur: दलमा वन्यजीव आश्रयणी में नियमों की अनदेखी पर सख्ती, अवैध निर्माण को हटाने की तैयारी, विधायक सरयू राय ने भी उठाये सवाल?

    September 4, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :टुइलाडुंगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भूमि पूजन के साथ दुर्गा पूजा की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ

    September 4, 2026

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में आरोपी पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते की जमानत पर फैसला कल

    September 4, 2026

    Jamshedpur: दलमा वन्यजीव आश्रयणी में नियमों की अनदेखी पर सख्ती, अवैध निर्माण को हटाने की तैयारी, विधायक सरयू राय ने भी उठाये सवाल?

    September 4, 2026

    BJP ने CM हेमंत सोरेन, congress नेता राहुल गांधी पर सरकारी परीक्षाओं के आयोजन की निविदा देने में भ्रष्टाचार के आरोप लगाये

    September 4, 2026

    Jharkhand: बाइक सवार हमलावरों ने सड़क किनारे अपनी कार रोककर फोन पर बात कर रहे व्यक्ति को मारी गोली, मौत

    September 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group