Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Accident: सुंदरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो किशोरों की मौत

Jamshedpur.जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कुदादा के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में काफी गुस्सा देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचानदुर्गा हेंब्रम उम्र 16 साल, हिस्कू गांव के रहने वाले और मार्शल सोरेन उम्र 15 साल, केडो गांव के रहने वाले के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दोनों किशोर बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान कुदादा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर बंधक भी बना लिया था, जिससे मौके पर तनाव का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही सुंदरनगर पुलिस थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराने की कोशिश की। इसके बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। साथ ही ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version