Jamshedpur. जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक किशोरी के साथ कथित यौन शोषण और उसे गर्भवती करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना 1 नवंबर को हरहरगुट्टू स्थित बड़ा तालाब के पास की बताई जा रही है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद किशोरी की मां ने बागबेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


