Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: शादी का झांसा देकर यौनशोषण करने और गर्भपात कराने का आरोप, युवती के शिकायतवाद पर सिदगोड़ा थाने में केस दर्ज

Jamshedpur. जमशेदपुर के बारीडीह की युवती ने शादी का झांसा देकर यौनशोषण करने और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है. इस मामले में सिदगोड़ा थाना में केस दर्ज कराया गया है. अमरजीत कुमार, सिदगोड़ा पद्मा रोड निवासी राजन कुमार और उनकी पत्नी अर्चना देवी पर मामला दर्ज हुआ है. मामला वर्ष 2007 से जून 2024 के बीच की है. पुलिस के अनुसार कोर्ट के शिकायतवाद के आधार पर केस दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

Exit mobile version