Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jamshedpur Administration: बिरसानगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का किया दौरा
    Crime

    Jamshedpur Administration: बिरसानगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का किया दौरा

    News DeskBy News DeskOctober 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. बिरसानगर थाना प्रभारी विवेक कुमार पंडित ने शनिवार को पुलिस बल, क्यूआरटी क्विक रिस्पॉन्स टीम और सीआरपीएफ के जवान के साथ पूरे बिरसानगर में फ्लैग मार्च किया. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने इलाके के संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का दौरा किया और लोगों को चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असामाजिक गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की. डीएसपी सुनील चौधरी ने कहा कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा का माहौल बनाना और उन्हें यह विश्वास दिलाना है कि पुलिस पूरी तरह से सतर्क और मुस्तैद है.

    उन्होंने यह भी बताया कि चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए विशेष टीमें गठित की गयी है. इसे देखते हुए पेट्रोलिंग को बढ़ा दिया गया है. फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे कानून-व्यवस्था का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न दें. साथ ही किसी भी अप्रिय घटना की सूचना पुलिस को तुरंत देने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किये गये हैं. फ्लैग मार्च के बाद स्थानीय निवासियों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया और कहा कि इससे उन्हें सुरक्षा का अहसास हो रहा है और चुनाव को लेकर उनका विश्वास मजबूत हुआ है.

    Trade Union Strike: ट्रेड यूनियन की एक दिन की हड़ताल का सामान्य जनजीवन पर मिला-जुला असर, श्रमिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

    Jharkhand: अदालत के बाद अब DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ायी गयी सुरक्षा, जांच में जुटी टीम
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Administration: Police conducted a flag march in Birsanagar police station area visited sensitive and crowded areas
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Trade Union Strike: ट्रेड यूनियन की एक दिन की हड़ताल का सामान्य जनजीवन पर मिला-जुला असर, श्रमिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

    February 12, 2026

    Jharkhand: अदालत के बाद अब DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ायी गयी सुरक्षा, जांच में जुटी टीम

    February 12, 2026

    Chaibasa: चाईबासा कोर्ट ने नाबालिग के साथ बलात्कार के जुर्म में एक व्यक्ति को 21 साल कैद की सजा सुनायी

    February 12, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: गोलमुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली मसाला और खाद्य सामग्री के कारोबार का किया भंडाफोड़

    February 12, 2026

    Jharkhand Assembly: झारखंड के मंत्री-विधायकों को मिला टेबलेट, अब कहीं से, कभी भी विधानसभा की कार्यवाही में हो सकेंगे शामिल

    February 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group