Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: प्रेमी युगल ने विवाद के बाद डोबो पुल से छलांग लगाने का किया प्रयास, लोगों ने बचाया, जानें क्या है मामला

Jamshedpur. सोनारी थाना क्षेत्र के डोबो पुल पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक प्रेमी युगल ने विवाद के बाद नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया. घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की है. सूत्रों के अनुसार, सोनारी बिरसा बस्ती की रहने वाली एक महिला और गणेश नामक युवक के बीच पिछले तीन-चार महीनों से शादी को लेकर बातचीत चल रही थी. लेकिन कुछ विवाद के बाद दोनों एक साथ ब्रिज से छलांग लगाने ही वाले थे.

इसी दौरान ब्रिज पर मौजूद कुछ लोगों की नजर उन पर पड़ी. उसके बाद आम लोगों की प्रयास से दोनों को कूदने से रोक लिया गया. उसके बाद वे लोग मौके से फरार होने का प्रयास किया. सूचना मिलने के बाद सोनारी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन के बाद दोनों को थाना लेकर चली गयी. महिला का नाम सीता है. महिला चार बच्चे की मां है.

Exit mobile version