Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Agrico Triple Murder:पिता ने कुल्हाड़ी से पत्नी, बेटे और प्रेग्नेंट बेटी को काटा, खुद 112 पर कॉल कर किया सरेंडर
    Breaking News

    Jamshedpur Agrico Triple Murder:पिता ने कुल्हाड़ी से पत्नी, बेटे और प्रेग्नेंट बेटी को काटा, खुद 112 पर कॉल कर किया सरेंडर

    News DeskBy News DeskMay 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    लौहनगरी में सोमवार की सुबह एक बेहद खौफनाक और रूह कंपा देने वाली घटना के साथ हुई। शहर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एग्रीको रोड नंबर 2 (क्वार्टर नंबर L5/13) में एक पिता ने ही अपने हंसते-खेलते परिवार को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। आरोपी आरपी सिंह ने अपनी पत्नी, जवान बेटे और गर्भवती बेटी की कुल्हाड़ी और हथौड़े से काटकर नृशंस हत्या कर दी। इस जघन्य हत्याकांड ने पूरे जमशेदपुर को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और मातम का माहौल है।

    गर्भवती बेटी पर भी नहीं आया रहम

    स्थानीय लोगों और पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, हमला इतना अचानक और भीषण था कि तीनों पीड़ितों को अपनी जान बचाने या संभलने का एक मौका तक नहीं मिला। आरोपी के सिर पर ऐसा खून सवार था कि उसने अपनी गर्भवती बेटी तक को नहीं बख्शा। उसने कुल्हाड़ी और हथौड़े से एक के बाद एक ताबड़तोड़ वार कर तीनों को मौके पर ही खत्म कर दिया। एक ही परिवार के तीन लोगों की एक साथ हुई इस निर्मम हत्या से आसपास के लोग पूरी तरह से स्तब्ध हैं।

    SERAIKELA NEWS:गर्मी और जल संकट पर प्रशासन अलर्ट, डीसी ने दिए बंद पड़ी पेयजल आपूर्ति योजनाओं को शुरू करने के निर्देश

    हत्या के बाद भागने की बजाय 112 पर किया कॉल इस खौफनाक वारदात का सबसे हैरान करने वाला पहलू यह रहा कि हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी आरपी सिंह ने मौके से भागने की बिल्कुल कोशिश नहीं की। इसके बजाय, उसने खुद इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर ‘112’ पर फोन मिलाया और पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए अपना जुर्म कबूल कर लिया। सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस दलबल के साथ तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को उसी के क्वार्टर से गिरफ्तार कर लिया।

    मानसिक स्थिति को बता रहा वजह, मोबाइल देने से किया इनकार

    घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स, खून के नमूने और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथौड़े व कुल्हाड़ी को जब्त कर लिया है। मामले की जांच के बाद एएसपी ऋषभ त्रिवेदी ने जानकारी दी कि वारदात को सुबह करीब 6 बजे अंजाम दिया गया है। फिलहाल पूछताछ में हत्या का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। आरोपी बार-बार अपनी मानसिक स्थिति ठीक न होने का हवाला दे रहा है।

    Jamshedpur News :टाटा स्टील समर कैंप 2026 की शुरुआत, 19 खेलों में मिलेगा प्रशिक्षण

    रिश्तेदारों को भी नहीं था किसी विवाद का अंदेशा

    एएसपी के मुताबिक, रिश्तेदारों से पूछताछ में परिवार के भीतर किसी बड़े विवाद की बात सामने नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है, लेकिन आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। उसने अपना मोबाइल फोन भी जांच के लिए पुलिस को नहीं सौंपा है। पुलिस का कहना है कि गहन जांच और पूछताछ के बाद ही इस जघन्य हत्याकांड के पीछे के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Agrico Triple Murder ASP Rishabh Trivedi Axe Murder Jamshedpur jamshedpur crime news Jamshedpur news Jamshedpur police Pregnant Daughter Murdered RP Singh Jamshedpur Sidgora Police Station Triple Murder Jharkhand एग्रीको मर्डर केस कुल्हाड़ी से हत्या जमशेदपुर क्राइम न्यूज़ जमशेदपुर ट्रिपल मर्डर जमशेदपुर पुलिस जांच झारखंड ताज़ा खबर। टाटानगर ब्रेकिंग न्यूज़ ट्रिपल मर्डर झारखंड पिता ने की परिवार की हत्या सिदगोड़ा थाना
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    SERAIKELA NEWS:गर्मी और जल संकट पर प्रशासन अलर्ट, डीसी ने दिए बंद पड़ी पेयजल आपूर्ति योजनाओं को शुरू करने के निर्देश

    May 11, 2026

    Jamshedpur News :टाटा स्टील समर कैंप 2026 की शुरुआत, 19 खेलों में मिलेगा प्रशिक्षण

    May 11, 2026

    Jamshedpur News :सिंहभूम चैंबर ने लगाया ट्रेड लाइसेंस शिविर, व्यापारियों ने उठाया लाभ

    May 11, 2026
    Recent Post

    SERAIKELA NEWS:गर्मी और जल संकट पर प्रशासन अलर्ट, डीसी ने दिए बंद पड़ी पेयजल आपूर्ति योजनाओं को शुरू करने के निर्देश

    May 11, 2026

    Jamshedpur News :टाटा स्टील समर कैंप 2026 की शुरुआत, 19 खेलों में मिलेगा प्रशिक्षण

    May 11, 2026

    Jamshedpur News :सिंहभूम चैंबर ने लगाया ट्रेड लाइसेंस शिविर, व्यापारियों ने उठाया लाभ

    May 11, 2026

    jamshedpur news :गोलमुरी के विभिन्न क्षेत्रों में हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन कार्य का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शिलान्यास, 27.24 लाख की लागत से कई बस्ती क्षेत्र और खेल के मैदान होंगे रोशन

    May 11, 2026

    Jamshedpur News :मानगो में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, मेयर सुधा गुप्ता ने दिए कई अहम निर्देश

    May 11, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group