Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: AIDSO ने जमशेदपुर जिला मुख्यालय पर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, शिक्षा व्यवस्था को लेकर रखी ये मांगें
    Breaking News

    Jamshedpur: AIDSO ने जमशेदपुर जिला मुख्यालय पर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, शिक्षा व्यवस्था को लेकर रखी ये मांगें

    News DeskBy News DeskDecember 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. शिक्षा व्यवस्था की लगातार गिरती स्थिति को लेकर ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) ने जमशेदपुर में सरकार के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया. संगठन के कार्यकर्ताओं ने पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम जिला उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा और शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कई अहम मांगें रखीं. AIDSO ने आरोप लगाया कि जिले के स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. छात्रवृत्ति का समय पर भुगतान नहीं होना, शिक्षकों के हजारों पदों का खाली रहना और शैक्षणिक संस्थानों में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है.

    संगठन ने अपनी मांगों में लंबित छात्रवृत्तियों का तत्काल भुगतान, स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षकों की नियमित बहाली, वर्षों से लंबित छात्रसंघ चुनाव कराने, छात्राओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने और अनियंत्रित फीस वृद्धि को वापस लेने की बात कही. इसके अलावा ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्र के छात्रों के लिए परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने तथा स्कूलों-कॉलेजों में आधुनिक लैब, पुस्तकालय और डिजिटल संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की गई. AIDSO ने नई शिक्षा नीति 2020 (NEP-2020) को छात्रविरोधी करार देते हुए इसे रद्द करने की मांग की.

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    संगठन का कहना है कि यह नीति शिक्षा के निजीकरण को बढ़ावा देती है और इससे गरीब व मध्यम वर्ग के छात्रों की उच्च शिक्षा तक पहुँच प्रभावित हो रही है. संगठन के नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने शीघ्र इन मांगों पर संज्ञान नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. उन्होंने कहा कि शिक्षा कोई व्यापार नहीं बल्कि हर छात्र का मौलिक अधिकार है, और AIDSO इस अधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगा.

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: AIDSO protested against the government at the Jamshedpur district headquarters Jamshedpur: AIDSO ने जमशेदपुर जिला मुख्यालय पर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन making demands regarding the education system शिक्षा व्यवस्था को लेकर रखी ये मांगें
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group