Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिला में आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों बीच पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की टीम घाटशिला पहुंची। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष तापस चटर्जी के नेतृत्व में टीम ने मऊभण्डार स्थित स्वर्णरखा विसर्जन घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में टीम के सदस्यों ने पाया कि मेन रोड से घाट तक जाने वाली सड़क काफी जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। इसके अलावा पूरे घाट क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर घनी झाड़ियां उगी हुई हैं। कार्यकारी अध्यक्ष तापस चटर्जी ने बताया कि इस मामले पर समिति गंभीर है। आगामी 27 सितम्बर को घाटशिला के होटल जेएन पैलेस में घाटशिला अनुमंडल के 61 पूजा कमेटियों की बैठक बुलाई गयी है,
जिसमें पूजा कमेटियों को होने वाली समस्याओं, लाइसेंस का लंबित आवेदन एवं नए अनुज्ञप्तिया निर्गत करवाने के साथ-साथ पूजा कमेटियों को होने वाली अन्य समस्याओं की एक सूची बना कर इसे जिले के एसएसपी एवं उपायुक्त को सौंप कर दुर्गा पूजा से एक सप्ताह पूर्व ही इनका निदान करवाने का आग्रह किया जाएगा।
महासचिव ललन यादव ने कहा की वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्र की कई दुर्गा पूजा कमिटियाँ ऐसी हैं जिन्हें वर्षों से अनुज्ञप्ति निर्गत नहीं हुई है l इसके लिए सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति गंभीर है l पहली बैठक में ही प्रशासन को लिखित रूप में इस समस्या से अवगत करवाते हुए निदान का आग्रह किया गया है।
