Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur : पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में जमशेदपुर में फूटा गुस्सा, साकची में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

Jamshedpur. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे. कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला कार्यालय से जुबिली पार्क गोलचक्कर तक पैदल मार्च निकाला. मार्च के दौरान ‘आतंकवाद मुर्दाबाद’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाए गए.

जुबिली पार्क गोलचक्कर पर आतंकवाद का पुतला दहन किया गया. निर्दोष पर्यटकों की हत्या आतंकवादियों की कायरता का सबूत है. भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि पहलगाम में 28 निर्दोष पर्यटकों की हत्या आतंकवादियों की कायरता का सबूत है. उन्होंने कहा कि यह हमला भारत की अस्मिता और संप्रभुता पर सीधी चुनौती है. प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की.

Exit mobile version