Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: उलीडीह में फिर चोरी की वारदात, बंद घर का ताला तोड़ कर लाखों के जेवर व नकदी ले गये चोर

Jamshedpur.जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा घटना उलीडीह थाना क्षेत्र के जवाहरनगर की है. बुधवार की रात मोहम्मद अखलाक खान के घर पर चोरों ने आलमारी का ताला तोड़ कर लाखों के जेवरात व नकदी पार कर दिए हैं. चोर इस घर से तकरीबन 95 लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी कर ले गए हैं. पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया. पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों का पता लगाया जा रहा है.जल्द ही चोरों का पता लगा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

सुबह चोरी का पता चला
गुरुवार सुबह जब अखलाक खान की नींद खुली तो घर की हालत देखकर उनके होश उड़ गए. घर की आलमारी का लॉक टूटा हुआ था और उसमें रखे लगभग 95 लाख रुपये के गहने और 6 हजार रुपये नकद गायब थे. अखलाक खान ने बताया कि वे पहले खाड़ी देश में काम करते थे, लेकिन तबीयत खराब होने के बाद वे शहर में रहने लगे. फिलहाल वे और उनकी पत्नी दो तल्ले वाले मकान में रहते हैं, जबकि उनके दो बेटे सऊदी अरब में रहते हैं.

Exit mobile version