Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»JAMSHEDPUR : संजय मार्केट में हथियारबंद युवकों का दुकानदार पर हमला, अफरा-तफरी मची
    Crime

    JAMSHEDPUR : संजय मार्केट में हथियारबंद युवकों का दुकानदार पर हमला, अफरा-तफरी मची

    News DeskBy News DeskOctober 3, 2025Updated:October 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. साकची थाना क्षेत्र के संजय मार्केट में शुक्रवार को अचानक हुई हिंसक घटना ने बाजार में दहशत फैला दी. हथियार से लैस तीन दर्जन से अधिक युवकों ने दुकानों पर हमला कर उन्‍हें लूट लिया और मारपीट कर घायल कर दिया.

    घटना के संबंध में बताया जाता है कि साकची थाना क्षेत्र के संजय मार्केट स्थित हनुमान मंदिर के पास उस समय अफरातफरी मच गई, जब तीन से चार दर्जन युवक अचानक बाजार पहुंचे और दुकानदारों पर हमला कर दिया. इस हमले में मोबाइल दुकान संचालक नितिन श्रीवास्‍तव, कपड़ा दुकान संचालक अमृत और उनके पिता घायल हो गए. नितिन के पिता राजू श्रीवास्‍तव को भी हल्की चोटें आई हैं.

    नितिन ने बताया कि वे अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी कुछ युवक आए और गालियां देने लगे. कुछ ही समय में बड़ी संख्या में युवक इकट्ठा हो गए और हमला कर दिया. हमलावर हथियारों से लैस थे और मारपीट के दौरान उन्होंने नितिन के पिता से 22 हजार रुपये भी छीन लिया.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    घटना से बाजार में भय का माहौल बन गया और लोग अपनी दुकानें बंद करके भागने लगे. हालांकि, स्थानीय दुकानदारों ने साहस दिखाते हुए तीन युवकों को पकड़ लिया और साकची थाना पुलिस के हवाले कर दिया.

    नितिन ने बताया कि एक दिन पहले भी दुकान लगाने को लेकर राज सिंह के कर्मचारी के साथ विवाद हुआ था, जिसे सुलझा लिया गया था. शुक्रवार को उसी विवाद को लेकर राज सिंह अन्य युवकों के साथ आया और हमला कर दिया. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसे दुकानदारों ने पुलिस को सौंप दिया.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    पुलिस ने मामले में प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है. साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने बताया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    chaos ensues Jamshedpur JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news JAMSHEDPUR: Armed youths attack shopkeeper in Sanjay Market जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group