


Jamshedpur. जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित जुगसलाई दुर्गा बाड़ी मंदिर में धूमधाम के साथ मां विपदतारिणी पूजा का आयोजन किया गया, जिसमे श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर अपने सगे संबंधियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की. हर वर्ष सीधे रथ यात्रा पूजा के दूसरे दिन शनिवार और मंगलवार को मां विपदतारिणी की पूजा का आयोजन होता है, जिसमे महिला श्रद्धालु उपवास रख कर 13 तरह के फलों को मां दुर्गा को अर्पित करती है.
पूजा में शामिल होकर कथा सुन कर पूजा किये हुए रक्षा सूत्र अपने परिजनों को बांधती है और सभी के सुख समृद्धि की कामना करती है



