Jamshedpur. सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एयर राइफल का इस्तेमाल कर भय और दहशत पैदा करने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना 26 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है। मामले में जमशेदपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एयर राइफल जब्त कर ली है। हालांकि, घटना में शामिल आरोपी फिलहाल फरार है।
जमशेदपुर पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान एयर राइफल को जब्त किया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
इस घटना को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाएं और सोशल मीडिया पर अपुष्ट सूचनाएं साझा करने से बचें। पुलिस ने कहा है कि घटना से संबंधित किसी भी जानकारी की पुष्टि केवल आधिकारिक पुलिस स्रोतों से ही करें। पुलिस की कार्रवाई जारी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
