


Jamshedpur.जमशेदपुर के जुगसलाई में बुधवार को एक ऑटो चालक पर चाकू से हमला किया गया. घायल ऑटो चालक की पहचान मो. शहंशाह के रूप में हुई है. घटना जुगसलाई थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के पास की है. मो. शहंशाह का एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद के दौरान युवक ने जेब से चाकू निकाला और शहंशाह पर हमला कर दिया। चाकू के वार से शहंशाह वहीं गिर पड़ा.
मौके पर मौजूद एक अन्य ऑटो चालक के अनुसार, विवाद मामूली बात से शुरू हुआ था. स्थानीय लोगों ने घायल शहंशाह को टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों के अनुसार, उनकी स्थिति गंभीर है. हमलावर ने शहंशाह के पेट और सीने के आसपास चाकू मारा है, जिससे काफी खून बह गया है.
जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. थाना प्रभारी ने बताया कि हमलावर की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. घायल की गंभीर स्थिति के कारण अभी उससे पूछताछ नहीं की जा सकी है.



