Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»JAMSHEDPUR : 18 हजार बच्चों का नहीं खोला जा सका बैंक खाता, डीसी ने दिखायी सख्ती
    Headlines

    JAMSHEDPUR : 18 हजार बच्चों का नहीं खोला जा सका बैंक खाता, डीसी ने दिखायी सख्ती

    News DeskBy News DeskJuly 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा में उपायुक्त बोले, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना हो प्राथमिकता

    जमशेदपुर. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में उपायुक्त ने जिले के सभी प्रखंडों की शैक्षणिक प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए कहा कि विद्यालयों की आधारभूत कार्यप्रणाली, शिक्षकों की उपस्थिति, छात्रों को दी जाने वाली सुविधाएं एवं योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन बच्चों के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है.

    बैठक में शिक्षकों एवं बच्चों की ऑनलाइन उपस्थिति की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त (Govt. Aided) विद्यालयों में शिक्षक एवं छात्रों की उपस्थिति प्रतिदिन ‘ई-विद्या वाहिनी’ पोर्टल पर अपलोड की जाए. उपस्थिति डेटा में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा.

    किताब एवं नोटबुक वितरण की प्रगति धीमी पाए जाने पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई और सभी बीईईओ को निर्देश दिया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर शत-प्रतिशत बच्चों के बीच वितरण कार्य पूरा किया जाए. बैग वितरण के संबंध में प्रखंड स्तर से लगभग पूर्णता की सूचना दी गई, जिस पर उपायुक्त ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के क्रम में यदि किसी छात्र को बैग न मिलने की शिकायत मिली तो संबंधित पदाधिकारी की जबावदेही तय की जाएगी.

    बैठक में इस बात पर चिंता जताई गई कि जिले में लगभग 18 हजार बच्चों के बैंक खाते अब तक नहीं खुल पाए हैं . उपायुक्त ने सभी बीईईओ व एलडीएम को समन्वय स्थापित कर प्राथमिकता के आधार पर सभी बच्चों के बैंक खाते खोलने का निर्देश दिया. उन्होंने यह भी कहा कि लंबित आवेदनों की बैंकवार जांच की जाए .

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    इसके साथ ही उपायुक्त ने सभी सरकारी विद्यालयों को ‘गुरुजी’ मोबाइल एप पर विषयवार विभाजित पाठ्यक्रम (Split Syllabus) अपलोड करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इससे छात्रों को पढ़ाई में स्पष्टता और योजना के अनुसार अध्ययन करने में सुविधा होगी.

    उपायुक्त ने ‘रेल परियोजना’ (Rail Project) के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों एवं परिणामों से संबंधित समस्त डेटा को सभी विद्यालयों द्वारा ‘ई-विद्या वाहिनी’ पोर्टल पर अद्यतन करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यह गतिविधि राज्य स्तर पर मॉनिटर की जा रही है, अतः इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही अस्वीकार्य होगी .

    बैठक में छात्रों को ‘IFA टैबलेट’ (Iron Folic Acid) नियमित रूप से दिए जाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि सभी सरकारी विद्यालयों के शिक्षक सुनिश्चित करें कि योग्य छात्र-छात्राओं को निर्धारित मात्रा में IFA टैबलेट प्रदान की जाए.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    मध्याह्न भोजन योजना (MDM) की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सभी बीईईओ को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि छात्रों को दिया जानेवाला भोजन विभाग द्वारा निर्धारित मेन्यू के अनुसार ही हो और वह पोषणयुक्त एवं स्वच्छ वातावरण में तैयार किया गया हो. उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यालय में यदि भोजन की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं पाई गई, तो संबंधित पदाधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी. उन्होने कहा कि यह योजना बच्चों की पोषण सुरक्षा से जुड़ी है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

    विद्यालयों में आधारभूत संरचना निर्माण से संबंधित लंबित कार्यों की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि बैलेंस वर्क के लिए जल्द एस्टिमेट तैयार कर प्रस्ताव अनुमोदन हेतु भेजें ताकि निर्माण कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जा सकें.

    इसके अलावा ड्रॉपआउट दर, लर्निंग आउटकम्स, कक्षा 1 से 10 तक के ट्रांजिशन रेट, विद्यालयों में टीचिंग-लर्निंग सामग्री की उपलब्धता, स्कूल मैनेजमेंट कमिटी (SMC) की सक्रियता आदि बिंदुओं की भी समीक्षा की गई. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री आशीष पांडेय, एलडीएम श्री संजीव चौधरी व जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी, सभी बीईईओ, बीपीओ, बीआरपी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    DC showed strictness Jamshedpur news JAMSHEDPUR: Bank accounts of 18 thousand children could not be opened Monthly review of education department
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group