


जमशेदपुर : शहर में नकली नोट खपाने वाला गिरोह सक्रिय है. यह खुलासा सीतारामडेरा पुलिस की नकली नोट के साथ मानगो के युवक को पकड़े जाने के बाद हुआ. हालांकि नकली नोट पर चिड्रेन बैंक ऑफ इंडिया लिखा है. पुलिस पकड़े गये नकली नोटों की गिनती कर रही है.
पकड़ा गये फैज फैज ने बताया कि इंस्टाग्राम पर उसका संजय से संपर्क हुआ था. संजय ने उसे दो लाख के बदले छह लाख के नकली नोट देने की बात कही थी. वह रविवार को वह रांची गया और संजय को दो लाख के असली नोट देकर पांच लाख का नकली नोट लेकर आया था.
इस दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि फिलहाल नोट की गिनती की जा रही है. नोट पर चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया लिखा है जिससे साफ है कि नोट नकली है.



