Lahar Chakra

Jamshedpur: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बिष्टुपुर में ‘नमो युवा रन’ का किया आयोजन, दौड़े सैकड़ों युवा, मौजूद रहे चंपाई सोरेन, सांसद विद्युत वरण महतो

jamshedpur. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से बिष्टुपुर में नमो युवा रन का भव्य आयोजन किया गया 5 किलोमीटर लंबी इस दौड़ को पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और सांसद विद्युत वरण महतो ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

यह दौड़ सैक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल से शुरू हुई और सीएच एरिया होते हुए साईं मंदिर तक गई वहां से वापस सैक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल आकर खत्म हुई. दौड़ में सैकड़ों युवाओं, छात्रों और खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

इस अवसर पर चंपई सोरेन ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को स्वस्थ और अनुशासित जीवन की ओर प्रेरित करते हैं. वहीं सांसद विद्युत वरण महतो ने सेवा पखवाड़ा में युवाओं की भागीदारी को सराहते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को देशभर में सेवा और समर्पण के रूप में मनाया जा रहा है. दौड़ पूरी होने के बाद विजेता प्रतिभागियों को नगद इनाम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह और ऊर्जा विशेष रूप से नजर आई.

Exit mobile version