Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Big Encounter: UP के मुख्तार गैंग का कुख्यात शूटर अनुज कनौजिया मारा गया, घोषित था 2.5 लाख रुपये इनाम, यूपी STF और झारखंड ATS ने गोविंदपुर में किया ढेर
    Breaking News

    Jamshedpur Big Encounter: UP के मुख्तार गैंग का कुख्यात शूटर अनुज कनौजिया मारा गया, घोषित था 2.5 लाख रुपये इनाम, यूपी STF और झारखंड ATS ने गोविंदपुर में किया ढेर

    News DeskBy News DeskMarch 30, 2025Updated:March 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • टीम का नेतृत्व कर रहे एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक डीके शाही को गोली लगी है, टीएमएच में कराया गया भर्ती

    Jamshedpur. जमशेदपुर के गोविंदपुर में मुठभेड़ में 2.5 लाख रुपये का इनामी बदमाश शनिवार की देर रात मारा गया. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यूपी स्पेशल टास्क फोर्स, कानून व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि जमशेदपुर में यूपी एसटीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम के साथ भारी गोलीबारी में मुख्तार गिरोह का शूटर अनुज कनौजिया मारा गया. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मऊ, गाजीपुर और आजमगढ़ जिलों के विभिन्न थानों में कनौजिया के खिलाफ 23 मामले दर्ज हैं. उन्होंने बताया कि टीम का नेतृत्व कर रहे एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक डीके शाही को गोली लगी है. उन्हें टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    वह पिछले कई महीनो से यहां शरण लिए हुए था और इसपर उत्तर प्रदेश पुलिस ने करीब ढाई लाख का इनाम भी रखा हुआ था. शनिवार देर रात उत्तर प्रदेश पुलिस ने झारखंड एटीएस की टीम के साथ मिलकर यहां ऑपरेशन चलाया और दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में अपराधी अनुज कनौजिया को मार गिराया जबकि उसका एक साथी पकड़ा गया.

    एटीएस के डीएसपी पीके शाही घायल
    इस ऑपरेशन के दौरान उत्तर प्रदेश एटीएस के डीएसपी पीके शाही भी घायल हो गए, जिनके हाथ के नीचे गोली लगी है. फिलहाल उत्तर प्रदेश पुलिस और झारखंड पुलिस पूरे एरिया में छानबीन कर रही है और क्षेत्र को सील कर दिया है. उत्तर प्रदेश पुलिस के हाथों यह बड़ी कामयाबी लगी है.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    अनुज कनौजिया पर 23 मामले दर्ज
    अनुज कनौजिया उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी मुख्तार अंसारी गिरोह का शार्प शूटर था, जिसपर विभिन्न जिलों में गंभीर धाराओं के तहत कुल 23 मुकदमे दर्ज हैं. इनमें मऊ जिले में सबसे अधिक 6 मुकदमे शामिल हैं. वह कई वर्षों से फरार चल रहा था और पुलिस उनकी तलाश में थी.

    अनुज ने पुलिस को देखते ही शुरू कर दी फायरिंग
    शनिवार, 29 मार्च की देर रात, उत्तर प्रदेश एसटीएफ और झारखंड एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड के जमशेदपुर में गोविंदपुर इलाके में अनुज कनौजिया को घेर लिया. पुलिस को देखते ही अनुज ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में हुई मुठभेड़ में वह मारा गया. इस ऑपरेशन का नेतृत्व यूपी एसटीएफ के डिप्टी एसपी डीके शाही कर रहे थे, जो मुठभेड़ के दौरान घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी स्थिति स्थिर है.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    a reward of Rs 2.5 lakh was announced Jamshedpur Big Encounter: Anuj Kanaujia Jamshedpur letest crime news Jamshedpur news Jamshedpur updated crime shooter Encounter the notorious shooter of UP's Mukhtar gang UP STF and Jharkhand ATS killed him in Govindpur was killed
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group