Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur BJP: भाजपा जमशेदपुर महानगर ने कदमा बाजार इलाके में आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति देने के लिए चलाया जन-जागरूकता कार्यक्रम, ये दिये संदेश?
    Breaking News

    Jamshedpur BJP: भाजपा जमशेदपुर महानगर ने कदमा बाजार इलाके में आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति देने के लिए चलाया जन-जागरूकता कार्यक्रम, ये दिये संदेश?

    News DeskBy News DeskDecember 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जमशेदपुर महानगर के तहत शुक्रवार को कदमा बाजार इलाके में आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति देने के लिए व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कदमा मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य स्वदेशी अपनाओ – देश बचाओ के संदेश को सीधे आम नागरिकों, दुकानदारों और स्थानीय व्यापारियों तक पहुंचाना था. कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने लोगों से स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और स्वदेशी उत्पादों को अपनाना देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का महत्वपूर्ण कदम है.

    ओझा ने बताया कि स्वदेशी उत्पाद खरीदना केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान है. प्रदेश मंत्री नंद जी प्रसाद ने बताया कि विदेशी वस्तुओं पर अत्यधिक निर्भरता से देश की पूंजी बाहर जाती है, जबकि स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से छोटे उद्योगों, किसानों, स्टार्टअप और कुटीर उद्योगों को मजबूती मिलती है. उन्होंने जनता से वोकल फॉर लोकल अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि हर घर में स्वदेशी उपयोग की संस्कृति विकसित करना समय की आवश्यकता है.

    Seraikella-kharsawan: सरायकेला पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, आदित्यपुर और गम्हरिया को मिले नए थाना प्रभारी

    अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर स्वदेशी उत्पादों के लाभ बताए और दुकानदारों से मेड इन इंडिया उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की. स्थानीय लोगों ने भी इस मुहिम का स्वागत किया. कार्यक्रम के समापन पर जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि यह जन-जागरूकता अभियान चरणबद्ध तरीके से पूरे शहर में चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वदेशी के महत्व को समझ सकें और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें.

    Seraikella- kharsawan: राजनगर डीवीसी के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर चालक की मौत

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    gave this message Jamshedpur BJP: BJP Jamshedpur Metropolitan conducted a public awareness program in Kadma Bazaar area to accelerate the Self-reliant India campaign Jamshedpur BJP: भाजपा जमशेदपुर महानगर ने कदमा बाजार इलाके में आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति देने के लिए चलाया जन-जागरूकता कार्यक्रम ये दिये संदेश?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-kharsawan: सरायकेला पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, आदित्यपुर और गम्हरिया को मिले नए थाना प्रभारी

    June 15, 2026

    Seraikella- kharsawan: राजनगर डीवीसी के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर चालक की मौत

    June 15, 2026

    Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव में भाकपा माले ‘इंडिया’ गठबंधन के पक्ष में करेगा मतदान, BJP पर लगाये ये आरोप?

    June 15, 2026
    Recent Post

    Seraikella-kharsawan: सरायकेला पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, आदित्यपुर और गम्हरिया को मिले नए थाना प्रभारी

    June 15, 2026

    Seraikella- kharsawan: राजनगर डीवीसी के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर चालक की मौत

    June 15, 2026

    Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव में भाकपा माले ‘इंडिया’ गठबंधन के पक्ष में करेगा मतदान, BJP पर लगाये ये आरोप?

    June 15, 2026

    Railway Dicision: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में ब्लॉक, 15 जून से 21 जून तक टाटा-आसनसोल मेमू समेत कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

    June 15, 2026

    Railway: रेल पटरी पर रखा दिखा लोहे का फ्रेम, पंजाब मेल के लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

    June 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group