Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: जमशेदपुर DC से मिला BJP का प्रतिनिधिमंडल, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती आपराधिक गतिविधियां समेत कई गंभीर मुद्दे उठाए

Jamshedpur. जमशेदपुर के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में पार्टी नेताओं ने शुक्रवार को जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से उनके कार्यालय में मुलाकात की. भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने व्याप्त जन समस्याओं पर जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की.  बताया कि जमशेदपुर के लगभग सभी थाना क्षेत्रों में ब्राउन शुगर, गांजा, शराब और अन्य नशीले पदार्थों का धड़ल्ले से अवैध कारोबार हो रहा है.

इसका सेवन करने वाले युवा चोरी, चेन छिनतई, वाहन चोरी और मारपीट जैसी असामाजिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं. भाजपा ने इनकी बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की. साथ ही, हेलमेट चेकिंग के नाम पर फैली अव्यवस्था, बिना परमिट चल रही बसों की जांच और सड़क किनारे बसों की पार्किंग से मानगो गोलचक्कर पर उत्पन्न ट्रैफिक समस्या पर कार्रवाई की मांग की गयी.

साथ ही बरसात से पहले मानगो, उलीडीह, आजादबस्ती, जुगसलाई, बागबेड़ा, गोविंदपुर समेत अन्य क्षेत्रों में नालों की सफाई कराने की मांग की. इस अवसर पर डॉ जटाशंकर पांडेय, बबुआ सिंह, प्रदीप महतो, संजीव सिन्हा, रेणु शर्मा, अनिल मोदी, संजीव सिंह, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, विजय तिवारी, मिली दास, कृष्णा शर्मा काली, सुबोध झा, प्रेम झा, अखिल सिंह, नीतीश कुशवाहा, मंजीत सिंह, सागर राय, नीलू मछुआ, पोरेश मुखी, रमेश बास्के, उज्ज्वल सिंह, संजीत चौरसिया, संजय तिवारी समेत कई मौजूद रहे

Exit mobile version