Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Aadhar App: UIDAI ने आधार ऐप के जरिये E-MAil जोड़ने की मुफ्त सुविधा शुरू की
Breaking News

Aadhar App: UIDAI ने आधार ऐप के जरिये E-MAil जोड़ने की मुफ्त सुविधा शुरू की

News DeskBy News DeskJuly 4, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi .यूआईडीएआई ने आधार धारकों के लिए अपने नए आधार ऐप के जरिये बिना किसी केंद्र पर जाए ईमेल जोड़ने की मुफ्त सुविधा शुरू की है। शुक्रवार को जारी आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, यह सुविधा केवल आधार ऐप के माध्यम से उपलब्ध होगी। यह एक जुलाई, 2026 से अगले छह महीने तक मुफ्त रहेगी जिससे लोगों के लिए आधार संबंधी जानकारी को अद्यतन रखना आसान होगा।

इसमें कहा गया, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने लोगों को आधार ऐप के जरिये सीधे अपने आधार में ईमेल आईडी जोड़ने या अद्यतन करने की सुविधा दी है। इसके लिए अब आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं होगी।’’ बयान के अनुसार, आधार ऐप पर यह नई सुविधा उपलब्ध होने के दो दिन के भीतर ही 2.5 लाख से अधिक लोगों ने अपना ईमेल पता आधार से जोड़ा है या उसमें बदलाव किया है।

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के उन्नयन कार्यों का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं की समीक्षा

इसमें कहा गया, आधार के साथ ईमेल लिंक होने पर आधार प्रमाणीकरण का अनुरोध किए जाने की स्थिति में वास्तविक समय (रियल-टाइम) में ईमेल के जरिये सूचना मिलती है। इससे पारदर्शिता बढ़ती है और आधार संख्या धारक को किसी भी उद्देश्य के लिए आधार के उपयोग की जानकारी मिलती रहती है, जिससे सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत भी जुड़ती है।’’

RANCHI NEWS :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

आधार का नया मोबाइल ऐप शुरू होने के पांच महीने के भीतर 3.1 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। अब तक 40 लाख से अधिक लोगों ने नए आधार ऐप के जरिये अपना मोबाइल नंबर अद्यतन किया है। वहीं, करीब 10 लाख लोगों ने इस ऐप का इस्तेमाल अपना पता अद्यतन करने के लिए किया है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के उन्नयन कार्यों का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं की समीक्षा

October 5, 2026

RANCHI NEWS :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पारडीह से बालिगुमा तक हटेगा अतिक्रमण, हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ चलेगा अभियान

October 5, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: समाहरणालय में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की जिला स्तरीय व्यंजन प्रतियोगिता, गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रथम

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बिष्टुपुर में भारत विकास परिषद की राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता, विजेता टीमें रांची जाएंगी

October 5, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group