Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: पंचतत्व में विलीन हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर मिश्रा, नम आंखों से अंतिम विदाई; रघुवर दास, अर्जुन मुंडा समेत कई दिग्गज पहुंचे
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: पंचतत्व में विलीन हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर मिश्रा, नम आंखों से अंतिम विदाई; रघुवर दास, अर्जुन मुंडा समेत कई दिग्गज पहुंचे

जनसंघ काल से भाजपा को मजबूत करने वाले पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा की अंतिम यात्रा में उमड़े नेता और कार्यकर्ता, पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर दी गई श्रद्धांजलि, बड़े पुत्र नवीन मिश्रा ने दी मुखाग्नि।
News DeskBy News DeskOctober 29, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर: जनसंघ काल से भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े पुत्र नवीन मिश्रा ने मुखाग्नि दी।

अंतिम यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा और महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता, कार्यकर्ता और शुभचिंतक शामिल हुए।

भाजपा कार्यालय में पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर दी गई श्रद्धांजलि

अंतिम संस्कार से पहले चंद्रशेखर मिश्रा का पार्थिव शरीर साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय लाया गया। यहां उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा एवं आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिला प्रभारी बबन गुप्ता और भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा सहित अन्य नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर सम्मान व्यक्त किया।

नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान ‘चंद्रशेखर बाबा अमर रहें’ के नारों से भाजपा कार्यालय परिसर गूंज उठा।

स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर रघुवर दास ने किए अंतिम दर्शन

भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पहुंचे और चंद्रशेखर मिश्रा के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: सितंबर में 20 सड़क हादसे, 16 लोगों की मौत; ₹16.65 लाख जुर्माना वसूला, 18 ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा बढ़ाने का आदेश

अंतिम संस्कार के दौरान माहौल गमगीन रहा। परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

भालूबासा स्थित आवास पर भी उमड़ी श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़

इससे पहले भालूबासा के इंद्रानगर स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों का तांता लगा रहा।

भालूबासा स्थित आशीष किशोर संघ परिसर में शीतला मंदिर समिति के सदस्यों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

वहीं, भाजपा सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया।

जनसंघ काल से भाजपा संगठन से जुड़े थे चंद्रशेखर मिश्रा

चंद्रशेखर मिश्रा लंबे समय तक भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहे। जनसंघ काल से सक्रिय रहने के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उनकी विशेष पहचान थी।

RAILWAY NEWS: रेलवे पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत, 1 से 30 नवंबर तक लगेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र शिविर; चक्रधरपुर, सीनी, रांची समेत कई केंद्रों पर मिलेगी सुविधा

जमशेदपुर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने संगठन में अपनी सेवाएं दी थीं। उनके निधन से भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं और स्थानीय राजनीतिक जगत में शोक का माहौल है।

पूर्व जिलाध्यक्षों समेत बड़ी संख्या में नेताओं ने दी अंतिम विदाई

भाजपा जिला कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, बिनोद सिंह, नंदजी प्रसाद, गुंजन यादव, राजेश शुक्ला, मनोज सिंह, मीरा मुंडा, राजन सिंह, अमरप्रीत सिंह काले, दुलाल भुइयां, कुलवंत सिंह बंटी और जटाशंकर पांडेय ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके अलावा पवन अग्रवाल, कल्याणी शरण, टुनटुन सिंह, रीता मिश्रा, गुरदेव सिंह राजा, अप्पा राव, रमेश हांसदा, अनिल मोदी, मुकेश राय, संजीव सिंह, बबुआ सिंह, रूबी झा, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, तन्मय झा, रीना चौधरी, कृष्णा शर्मा काली, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, पप्पू सिंह, अजय श्रीवास्तव, अमित सिंह, उज्ज्वल सिंह, किशोर ओझा, नीतीश कुशवाहा, शैलेश गुप्ता, धर्मेंद्र प्रसाद, सागर राय, पोरेश मुखी, रमेश बास्के, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, शशांक शेखर और सतवीर सिंह सोमू सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर मिश्रा की अंतिम यात्रा में शामिल लोगों ने उनके लंबे राजनीतिक और सामाजिक जीवन को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: सितंबर में 20 सड़क हादसे, 16 लोगों की मौत; ₹16.65 लाख जुर्माना वसूला, 18 ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा बढ़ाने का आदेश

October 29, 2026

RAILWAY NEWS: रेलवे पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत, 1 से 30 नवंबर तक लगेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र शिविर; चक्रधरपुर, सीनी, रांची समेत कई केंद्रों पर मिलेगी सुविधा

October 29, 2026

Indian Railways :रेल पार्सल ऐप – घर से घर तक”: अब घर बैठे बुक करें रेल पार्सल

October 29, 2026
Recent Post

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: सितंबर में 20 सड़क हादसे, 16 लोगों की मौत; ₹16.65 लाख जुर्माना वसूला, 18 ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा बढ़ाने का आदेश

October 29, 2026

RAILWAY NEWS: रेलवे पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत, 1 से 30 नवंबर तक लगेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र शिविर; चक्रधरपुर, सीनी, रांची समेत कई केंद्रों पर मिलेगी सुविधा

October 29, 2026

Indian Railways :रेल पार्सल ऐप – घर से घर तक”: अब घर बैठे बुक करें रेल पार्सल

October 29, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :चंद्रशेखर मिश्रा का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : अमरप्रीत सिंह काले

October 29, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में 11-12 दिसंबर को उद्योग–शिक्षा जगत सम्मेलन IAC-2026, 15 संस्थानों के साथ सहयोग पर मंथन

October 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group