Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR :केंद्र की मोदी सरकार के 11 वर्षों पर भाजपा ने बिस्टुपुर चैंबर भवन में प्रोफेशनल मीट का किया आयोजन
    Breaking News

    JAMSHEDPUR :केंद्र की मोदी सरकार के 11 वर्षों पर भाजपा ने बिस्टुपुर चैंबर भवन में प्रोफेशनल मीट का किया आयोजन

    केंद्र की मोदी सरकार के 11 वर्षों पर भाजपा ने बिस्टुपुर चैंबर भवन में प्रोफेशनल मीट का किया आयोजन, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने विकसित भारत की दिशा में देश की प्रगति यात्रा पर शहर के प्रबुद्धजनों से किया संवाद
    News DeskBy News DeskJune 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर भाजपा जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम जिला के संयुक्त तत्वावधान में बिस्टुपुर स्थित चैंबर भवन में विकसित भारत की दिशा में तेज़ी से बढ़ती देश की प्रगति यात्रा को जन सामान्य विशेषकर प्रोफेशनल वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया। इस दौरान झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शहर के प्रबुद्धजनों के साथ सीधा संवाद किया और केंद्र की मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को विस्तारपूर्वक साझा किया। इससे पहले, प्रोफेशनल मीट में शामिल सभी प्रबुद्धजनों का भाजपा की ओर से अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया। प्रोफेशनल मीट में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजनों जैसे डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, व्यापारी, उद्योगपति, किसान और शिक्षाविद से संवाद किया गया।

    प्रोफेशनल मीट को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त पहचान बनाने के साथ देश के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। गरीबों के लिए शौचालय से लेकर आयुष्मान भारत और उज्जवला योजना तक, हर योजना ने भारत को सशक्त और स्वाभिमानी राष्ट्र में बदलने का कार्य किया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने भ्रष्टाचार से सुशासन तक की यात्रा तय की है। केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि युवाओं को रोजगार दिया गया। नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला। किसानों को आर्थिक मजबूती प्रदान की गई। दलितों, वंचितों, पिछड़ों और आदिवासियों के कल्याण को प्राथमिकता दी गई। पीएम मोदी के कार्यकाल में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर से देश की सुरक्षा को मजबूत किया है। राम मंदिर का निर्माण, तीन तलाक पर कानून, अनुच्छेद 370 की समाप्ति, जनधन योजना, स्वच्छ भारत अभियान, उज्ज्वला योजना जैसे कार्य हुए हैं। आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने मेक इन इंडिया के बारे में भी उन्होंने विस्तार से जानकारी दी। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक और तकनीक के क्षेत्र में प्रगति की है। साथ ही, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को भी दोबारा स्थापित किया है। योग व आयुर्वेद को वैश्विक मंच पर सम्मान मिला है। केंद्र सरकार ने सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास के मंत्र पर चलकर गरीब, युवा अन्नदाता और नारी शक्ति के उत्थान पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है।

    प्रोफेशनल मीट में मंच संचालन जिला महामंत्री सह कार्यक्रम के जिला संयोजक अनिल मोदी ने किया। वहीं, विषय प्रवेश प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जटाशंकर पांडेय एवं धन्यवाद ज्ञापन पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव ने किया।

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    इस दौरान मंच पर भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो, जिला महामंत्री संजीव सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के प्रबुद्धजनों ने भाग लिया।

     

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur JAMSHEDPUR GRAMIN jamshedpur ki khabar Jamshedpur news JAMSHEDPUR SAMACHAR Jamshedpur today news Jharkhand जमशेदपुर जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर भाजपा जमशेदपुर भाजपा की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group