Lahar Chakra

Jamshedpur: न्यूवोको सीमेंट प्लांट के खिलाफ आंदोलन करेगी भाजपा, सीएसआर के तहत जनहित में कोई कार्य नहीं करने का आरोप

Jamshedpur.भाजपा गोविंदपुर मंडल की बैठक स्वामी सहजानंद सरस्वती संस्थान में मंडल अध्यक्ष पवन सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें न्यूवोको सीमेंट प्लांट पर आरोप लगाया गया कि कंपनी सीएसआर के तहत जनहित में कोई कार्य नहीं कर रही है। इसे लेकर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने कंपनी के खिलाफ उग्र आंदोलन करने का निर्णय लिया.

बैठक में जनता की कई समस्याओं पर चर्चा हुई और नुवोको प्रबंधन के अड़ियल रवैये पर नाराजगी व्यक्त की गई. सभी ने एक स्वर में कहा कि जब तक कंपनी स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं करती, तब तक विरोध तेज किया जाएगा.

मौके पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, उपाध्यक्ष संजीव सिंह व राजीव सिंह, जिला मंत्री पप्पू सिंह, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलू मछुआ सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे.

Exit mobile version