
Jamshedpur. जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स में 29 मई से 4 जून तक प्लांट और सामान्य कार्यालयों का कामकाज प्रभावित रहेगा. प्रबंधन ने बाजार की मौजूदा स्थिति व व्यावसायिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लगातार सात दिनों तक क्लोजर और अवकाश की घोषणा की है. इस संबंध में कंपनी की ओर से दो अलग-अलग सर्कुलर जारी किए गए हैं.
पहले सर्कुलर के अनुसार, कर्मचारियों को पहले किए गए अतिरिक्त कार्य के बदले प्रतिपूरक अवकाश दिया जाएगा. इसके तहत 15 मार्च को साप्ताहिक अवकाश के दिन काम करने वाले कर्मचारियों को 29 मई को छुट्टी मिलेगी. इसी तरह 29 मार्च के बदले 30 मई और 19 अप्रैल के बदले 1 जून को कंपलसरी ऑफ घोषित किया गया है. वहीं, 31 मई को सामान्य साप्ताहिक अवकाश रहेगा. हालांकि कंपनी के फाउंड्री डिवीजन में 29 और 30 मई को नियमित रूप से काम जारी रहेगा.
