


Jamshedpur. टाटा स्टील लिमिटेड की 119वीं वार्षिक आम बैठक (एनुअल जनरल मीटिंग) 2 जुलाई को होगी. इस बारे में टाटा स्टील ने अपने शेयरधारकों को सूचित किया है. कंपनी ने 28 मई 2026 को बीएसई और एमनएसई को भेजे पत्र में इसकी जानकारी दी है. गुरुवार 2 जुलाई को होने वाली यह बैठक सुबह साढ़े दस बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मोड में होगी. कंपनी ने शेयरधारकों के ध्यान में लाने के लिए विज्ञापन भी प्रकाशित किए हैं. यह जानकारी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.tatasteel.com पर भी उपलब्ध है.
टाटा स्टील लिमिटेड के कंपनी सचिव और चीफ लीगल ऑफिसर पार्वतीशम कंचिनाधम द्वारा हस्ताक्षरित पत्र सेबी रेगुलेशंस, 2015 के रेगुलेशन 30 के तहत जारी किया गया है. शेयरधारकों को 119वीं एजीएम के बारे में जागरूक करने और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जानकारी दी गई हैं. टाटा स्टील लगातार पारदर्शिता और अच्छे कॉर्पोरेट गवर्नेस के मानकों को बनाए रखते हुए शेयरधारकों को समय पर सूचित करता रहा है. इस एजीएम में वित्तीय परिणाम, डिविडेंड और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.



