

Jamshedpur. टाटानगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार-पांच गुरुवार रात एक अज्ञात पुरुष का शव मिला है। रेल पुलिस ने शव को प्लेटफार्म से उठाया। जिसका शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मालूम हो कि गुरुवार सुबह 45 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है।
रेल कर्मचारियों की सूचना पर जीआरपी ने शव को प्लेटफार्म से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। रेल थाना में यूडी का मामला भी दर्ज हुआ है।

