Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Bonous: टाटा मेन हॉस्पिटल इंप्लाइज को-ऑपरेटिव सोसाइटी को 13 फीसदी मिलेगा बोनस

Jamshedpur. टाटा मेन हॉस्पिटल इंप्लाइज को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के कर्मचारियों को 13 फीसदी बोनस मिलेगा. सोसाइटी के अभी 192 सदस्य है, जिनको 11 फीसदी डिविडेंड दिया गया है. सोसाइटी को 4 लाख 18 हजार 836 रुपये प्रोफिट इस साल हुआ है. इसके आधार पर बोनस समझौता हुआ है. इसके तहत कर्मचारियों को इस साल कुल 13 फीसदी बोनस मिलेगा.

सोसाइटी के कर्मचारियों को अधिकतम 50,342 रुपये जबकि न्यूनतम 9240 रुपये मिलेगा. इस समझौता पर मैनेजमेंट की ओर से टाटा स्टील मेडिकल सर्विसेज की जीएम डॉ विनिता सिंह जबकि यूनियन की ओर से अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह समेत अन्य लोगों ने हस्ताक्षर किये.

Exit mobile version