Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: HIV/AIDS जागरूकता के लिए जमशेदपुर में 22 किलोमीटर साइक्लोथोन, सैकड़ों युवाओं ने दिया भेदभाव मिटाने का संदेश
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: HIV/AIDS जागरूकता के लिए जमशेदपुर में 22 किलोमीटर साइक्लोथोन, सैकड़ों युवाओं ने दिया भेदभाव मिटाने का संदेश

News DeskBy News DeskJuly 5, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर: एचआईवी/एड्स के प्रति युवाओं और समाज में जागरूकता बढ़ाने, इससे जुड़े भ्रम एवं सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने के उद्देश्य से झारखंड राज्य युवा आयोग द्वारा रविवार को जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से 22 किलोमीटर लंबी भव्य साइक्लोथोन (साइकिल रैली) का आयोजन किया गया। इस जन-जागरूकता अभियान में बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर समाज को सकारात्मक संदेश दिया।

कुमार गौरव और डॉ. कुणाल षाडंगी ने दिखाई हरी झंडी

साइक्लोथोन का शुभारंभ झारखंड राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव एवं बहरागोड़ा के पूर्व विधायक डॉ. कुणाल षाडंगी ने हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने, संक्रमित व्यक्तियों के साथ भेदभाव समाप्त करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

झारखंड राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव ने अपने संबोधन में कहा कि युवा वर्ग समाज को सही दिशा देने की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि एचआईवी/एड्स जैसी गंभीर बीमारी के प्रति आज भी जागरूकता की आवश्यकता है, क्योंकि जानकारी के अभाव में कई लोग समय पर जांच और उपचार से वंचित रह जाते हैं।

HIV/AIDS को लेकर भ्रांतियां दूर करने की अपील

कुमार गौरव ने कहा कि समाज में एचआईवी/एड्स को लेकर आज भी कई तरह की गलत धारणाएं मौजूद हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बीमारी सामान्य संपर्क, हाथ मिलाने, साथ बैठने, भोजन करने या गले मिलने से नहीं फैलती। इसलिए एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के साथ किसी भी प्रकार का सामाजिक भेदभाव नहीं होना चाहिए।

उन्होंने युवाओं से वैज्ञानिक सोच अपनाने, सुरक्षित व्यवहार करने और समाज में सही जानकारी का प्रसार करने की अपील की।

JAMSHEDPUR NEWS: कस्तूरबा विद्यालय में पुलिस ने छात्राओं से डायल कराया 112, जानिए क्यों हुई यह खास पहल

स्वस्थ समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ. कुणाल षाडंगी ने कहा कि स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने झारखंड राज्य युवा आयोग के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि खेल और सामाजिक जागरूकता का यह समन्वय युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा कि एचआईवी/एड्स के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

विजेताओं को मिली नकद पुरस्कार राशि

22 किलोमीटर लंबी साइक्लोथोन में प्रतिभागियों ने उत्साह और अनुशासन के साथ निर्धारित मार्ग को पूरा किया। प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

पुरुष वर्ग

  • प्रथम स्थान: सरजोम मुंडी – ₹11,000
  • द्वितीय स्थान: सुंदर मुर्मू – ₹9,000
  • तृतीय स्थान: राजेश महतो – ₹5,000

महिला वर्ग

  • प्रथम स्थान: सबिता सरदार – ₹11,000
  • द्वितीय स्थान: रिंकू सिंह – ₹9,000
  • तृतीय स्थान: गुलंची बंदा – ₹5,000

सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार, प्रमाण-पत्र और स्मृतिचिन्ह प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

JAMSHEDPUR NEWS :श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के असिस्टेंट प्रोफेसर सूर्यजीत सिंह को एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में मिली बड़ी जिम्मेदारी, तकनीकी अधिकारी के पद पर चयन

विशेषज्ञों ने दी HIV/AIDS से बचाव की जानकारी

झारखंड राज्य युवा आयोग के पूर्व सदस्य विशाल तिर्की ने कहा कि एचआईवी संक्रमण की रोकथाम के लिए सही जानकारी, समय पर जांच, सुरक्षित व्यवहार और सामाजिक सहयोग सबसे प्रभावी उपाय हैं। उन्होंने कहा कि समय पर उपचार मिलने पर एचआईवी संक्रमित व्यक्ति भी सामान्य और सम्मानजनक जीवन जी सकता है।

जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने कहा कि एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली सामाजिक प्रक्रिया है। उन्होंने समाज में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

विभिन्न संस्थाओं का रहा महत्वपूर्ण योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में अविष्कार फाउंडेशन, जमशेदपुर जिला प्रशासन, जमशेदपुर पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में यातायात पुलिस उपाधीक्षक नीरज कुमार, टाटा स्टील के मैनेजर डॉ. हसन इमाम मलिक, डीसीएलआर सह जिला खेल पदाधिकारी सच्चिदानंद महतो, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, रमण सिंह बंटी, संजीव रंजन सिंह, सोनू तिवारी, माईकल मिंज सहित अनेक गणमान्य नागरिक, खिलाड़ी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: कस्तूरबा विद्यालय में पुलिस ने छात्राओं से डायल कराया 112, जानिए क्यों हुई यह खास पहल

October 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के असिस्टेंट प्रोफेसर सूर्यजीत सिंह को एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में मिली बड़ी जिम्मेदारी, तकनीकी अधिकारी के पद पर चयन

October 27, 2026

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: 30 अक्टूबर तक तेज हवा, वज्रपात और भारी बारिश का अलर्ट, DC ने अधिकारियों को किया सतर्क

October 27, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: कस्तूरबा विद्यालय में पुलिस ने छात्राओं से डायल कराया 112, जानिए क्यों हुई यह खास पहल

October 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के असिस्टेंट प्रोफेसर सूर्यजीत सिंह को एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में मिली बड़ी जिम्मेदारी, तकनीकी अधिकारी के पद पर चयन

October 27, 2026

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: 30 अक्टूबर तक तेज हवा, वज्रपात और भारी बारिश का अलर्ट, DC ने अधिकारियों को किया सतर्क

October 27, 2026

RAILWAY NEWS: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 4 रेलकर्मी सम्मानित, किसी ने महिला की जान बचाई तो किसी ने ट्रैक की खराबी पकड़ी

October 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: भाजपा की 5 नवंबर को विशाल पदयात्रा, ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान की बनी रणनीति

October 27, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group