Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Jamshedpur Breaking: कदमा पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता को हिरासत में लिया, विरोध में देर रात सरयू राय समेत भाजपा जिलाध्यक्ष ने थाना प्रभारी का किया घेराव, धरना पर बैठे
Crime

Jamshedpur Breaking: कदमा पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता को हिरासत में लिया, विरोध में देर रात सरयू राय समेत भाजपा जिलाध्यक्ष ने थाना प्रभारी का किया घेराव, धरना पर बैठे

News DeskBy News DeskNovember 12, 2024Updated:November 12, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • जमशेदपुर पश्चिम से कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता के दबाव में पुलिस पर काम करने का आरोप

Jamshedpur. कदमा पुलिस ने सोमवार को भाजपा कार्यकर्ता निमाई अग्रवाल उर्फ़ गिचू अग्रवाल को हिरासत में ले लिया. परिवार वालों ने जब कदमा थाना की पुलिस से संपर्क किया तो उन्हें बताया गया कि उसके खिलाफ शिकायत दर्ज है, जिस कारण उसे हिरासत में लिया गया है. इसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी जमशेदपुर पश्चिम के एनडीए प्रत्याशी सरयू राय को दी. इसके बाद सरयू राय और भाजपा के जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा रात 2 बजे पूरे दल बल के साथ पहुंचे और कदमा थाना का घेराव कर दिया. निमाई अग्रवाल पिछले दिनों ही कांग्रेस से इस्तीफा देखकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी. एनडीए प्रत्याशी सरयू राय और भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि कदमा पुलिस कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता के दबाव में आकर उनके कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है. कार्यकर्ताओं को पर कार्रवाई की जा रही है. कार्यकर्ता की रिहाई की मांग को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के प्रत्याशी सरयू राय और भाजपा के जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा कदमा थाना प्रभारी के कमरे में देर रात को धरना पर बैठ गये. मामले को लेकर हंगामा रात 2 बजे के बाद शुरू हुआ, जो जारी है.

Railway: वंदे भारत की ब्रेक खराब, फिर भी 463 किमी तक दौड़ाया, पायलट की चेतावनी भी नजरअंदाज, अब दक्षिण पूर्व रेलवे ने शुरू की जांच
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railway: वंदे भारत की ब्रेक खराब, फिर भी 463 किमी तक दौड़ाया, पायलट की चेतावनी भी नजरअंदाज, अब दक्षिण पूर्व रेलवे ने शुरू की जांच

November 16, 2026

Jamshedpur: सोनारी में वाहन जांच के दौरान 14 जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

November 16, 2026

Jamshedpur: पोटका में खिड़की तोड़कर घर में घुसे, बाहर से बंद कर दिया दरवाजा, 7 लाख नकद समेत 15 लाख के जेवरात ले उड़े चोर

November 16, 2026
Recent Post

Railway: वंदे भारत की ब्रेक खराब, फिर भी 463 किमी तक दौड़ाया, पायलट की चेतावनी भी नजरअंदाज, अब दक्षिण पूर्व रेलवे ने शुरू की जांच

November 16, 2026

Jamshedpur: सोनारी में वाहन जांच के दौरान 14 जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

November 16, 2026

Jamshedpur: पोटका में खिड़की तोड़कर घर में घुसे, बाहर से बंद कर दिया दरवाजा, 7 लाख नकद समेत 15 लाख के जेवरात ले उड़े चोर

November 16, 2026

Jamshedpur: छठ पर्व पर पूजा करने नदी गया था साकची का परिवार, घर को चोरों ने बनाया निशाना, 15 लाख के सोने के गहने हो गयी चोरी

November 16, 2026

Tata Steel: नीलाचल इस्पात का टाटा स्टील में विलय चालू वित्त वर्ष में पूरा होने की उम्मीद, NCLT की अंतिम मंजूरी मिलना अभी बाकी

November 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group