Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: जमशेदपुर में सांड का आतंक, एक दिन में 16 लोगों को किया जख्मी, ट्रैंक्यूलाइज कर बेहोश किया, होश आया तो फिर किया हमला, महिला की ले ली जान
    Breaking News

    Jamshedpur: जमशेदपुर में सांड का आतंक, एक दिन में 16 लोगों को किया जख्मी, ट्रैंक्यूलाइज कर बेहोश किया, होश आया तो फिर किया हमला, महिला की ले ली जान

    News DeskBy News DeskNovember 6, 2025Updated:November 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर में सांड का आतंक बढ़ गया है. एक दिन में 16 लोगों पर हमला हुआ, जिनमें से कुछ अस्पताल में भर्ती हैं. लगातार हो रहे हमलों से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है. मानगो के शंकोसाई क्षेत्र में बुधवार को 15 लोगों को घायल करने वाले बेकाबू सांड़ ने गुरुवार सुबह एक महिला की जान ले ली. मृतका की पहचान 61 वर्षीय माला सरकार के रूप में हुई है.

    ट्रैंक्यूलाइज कर बेहोश किया, होश आया तो फिर किया हमला
    जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम टाटा जूलॉजिकल पार्क की टीम ने उग्र सांड़ को ट्रैंक्यूलाइज कर बेहोश किया था, लेकिन अंधेरे में उसे सुरक्षित ले जाया नहीं जा सका. रातभर वह उसी इलाके में बेहोश पड़ा रहा. गुरुवार सुबह होश आने पर वह अचानक फिर उग्र हो गया और गौड़ बस्ती की ओर भागा, जहां माला सरकार को पटककर मार डाला।घायल महिला को आनन-फानन में टीएमएच ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

    RANCHI NEWS: डिफेंडर्स FC के खिलाफ डूरंड कप 2026 अभियान का आगाज करेगी जमशेदपुर FC, रांची में खेलेगी सभी ग्रुप मुकाबले

    15 लोग एमजीएम में भर्ती, एक टीएमएच मेंइलाजरत
    घटना से पूरे इलाके में फिर से दहशत फैल गई है. टाटा जू की टीम ने दोबारा मौके पर पहुंचकर सांड़ को ट्रैंक्यूलाइज किया और उसे जू अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया. घटना में घायल सभी 15 लोगों का एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल को टीएमएच में भर्ती कराया गया है.

    JAMSHEDPUR NEWS :अपराधियों के बढ़ते हौसलों के खिलाफ जनता एकजुट, ऐतिहासिक रहा जमशेदपुर बंद: रघुवर दास

    स्थानीयों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग तेज
    घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ गया है. स्थानीय लोगों ने नगर निगम और प्रशासन की लापरवाही पर कड़ा रोष जताते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई होती, तो यह मौत टाली जा सकती थी. उनका कहना है कि कई दिनों से आवारा सांड इसी क्षेत्र में घूमते दिख रहे हैं. कई बार सूचना देने के बावजूद नगर निगम की ओर से न तो इन्हें पकड़ा गया और न ही कोई विशेष अभियान चलाया गया. लोगों ने मांग की है कि तत्काल पकड़ने की व्यवस्था हो, ताकि आगे किसी की जान जोखिम में न पड़े और शहर में बढ़ते पशु आतंक पर रोक लगे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    attacking again when they regained consciousness injuring 15 people in a single day Jamshedpur: Bull terror in Jamshedpur Jamshedpur: जमशेदपुर में सांड का आतंक killing a woman. tranquilizing them and making them unconscious एक दिन में 15 लोगों को किया जख्मी ट्रैंक्यूलाइज कर बेहोश किया महिला की ले ली जान होश आया तो फिर किया हमला
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    RANCHI NEWS: डिफेंडर्स FC के खिलाफ डूरंड कप 2026 अभियान का आगाज करेगी जमशेदपुर FC, रांची में खेलेगी सभी ग्रुप मुकाबले

    July 3, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :अपराधियों के बढ़ते हौसलों के खिलाफ जनता एकजुट, ऐतिहासिक रहा जमशेदपुर बंद: रघुवर दास

    July 3, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर की बेटी तनिषा गौतम करेंगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद, भारत की पहली ‘Made in India’ कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च कार्यक्रम में मिली अहम भूमिका

    July 3, 2026
    Recent Post

    RANCHI NEWS: डिफेंडर्स FC के खिलाफ डूरंड कप 2026 अभियान का आगाज करेगी जमशेदपुर FC, रांची में खेलेगी सभी ग्रुप मुकाबले

    July 3, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :अपराधियों के बढ़ते हौसलों के खिलाफ जनता एकजुट, ऐतिहासिक रहा जमशेदपुर बंद: रघुवर दास

    July 3, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर की बेटी तनिषा गौतम करेंगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद, भारत की पहली ‘Made in India’ कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च कार्यक्रम में मिली अहम भूमिका

    July 3, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: केंद्र सरकार की किसान कल्याण और जनहित योजनाओं पर पीआईबी की ‘वार्तालाप-2026’ कार्यशाला आयोजित, मीडिया और सरकार के बीच संवाद पर दिया गया जोर

    July 3, 2026

    Jharkhand Railway News : मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने बरकाकाना स्टेशन और बरवाडीह केंद्रीय विद्यालय का किया व्यापक निरीक्षण, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं पर दिया विशेष जोर

    July 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group