
Jamshedpur. न्यूवोको विस्टास कॉर्प जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट के कर्मचारियों को 20 प्रतिशत बोनस मिलेगा. वित्तीय वर्ष 2025-26 के बोनस के लिए शुक्रवार को प्रबंधन और यूनियन के बीच हुए समझौते पर हस्ताक्षर हुआ. इस वर्ष जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट के कर्मचारियों को मिलने वाले बोनस की न्यूनतम राशि 1,00,760 और अधिकतम राशि 2,68,223 है. वहीं, कर्मचारियों को औसतन 1,97,877 का भुगतान किया जायेगा.
बोनस की राशि सितंबर माह की सैलरी के साथ ही कर्मचारियों के खाते में भेजी जायेगी. समझौते पर प्रबंधन की ओर से सीएमओ राजू रामचंद्रन, प्लांट हेड हरीकिशोर गारिकापति, जीएम (एचआर) राजीव मिश्रा व फाइनेंस हेड संजीव दत्ता और यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, महासचिव विजय खान, उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, विजय देव, एनबी थापा, केके हांसदा और रणवीर कर्मकार ने हस्ताक्षर किया.
