Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: कार टक्कर विवाद में बवाल, मानगो थाना परिसर में दो पक्ष भिड़े, तोड़फोड़, 3 पुलिसकर्मी घायल; हिंसक झड़प में पूरा ऑफिस अस्त-व्यस्त हुआ, 4 हिरासत में
    Breaking News

    Jamshedpur: कार टक्कर विवाद में बवाल, मानगो थाना परिसर में दो पक्ष भिड़े, तोड़फोड़, 3 पुलिसकर्मी घायल; हिंसक झड़प में पूरा ऑफिस अस्त-व्यस्त हुआ, 4 हिरासत में

    News DeskBy News DeskDecember 15, 2025Updated:December 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    jamshedpur. मानगो थाना परिसर में रविवार रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब कार टकराने के विवाद को लेकर दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए. झड़प इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के लोगों ने थाना परिसर में ही तोड़फोड़ शुरू कर दी। घटना में तीन पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आई. इस दौरान थाने के अंदर रखी फाइलों का रैक भी जमीन पर गिर गया और ऑफिस अस्त व्यस्त हो गया. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    जानकारी के मुताबिक, मानगो थाना के भीतर ही दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिससे हालात बेकाबू हो गए और अफरा-तफरी मच गई. दरअसल, दो गुटों के बीच सड़क पर विवाद हुआ था। घटना के बाद एक पक्ष रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचा. थोड़ी देर बाद दूसरा पक्ष भी थाने पहुंच गया. इसके बाद थाने के अंदर ही दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया.

    हंगामे के दौरान थाना परिसर में लगे मंदिर की संरचना गिर गई. कई कुर्सियां टूट गईं और जरूरी फाइलें बिखर गईं. फाइल रखने वाले स्टैंड को भी नुकसान पहुंचा. स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद क्यूआरटी को बुलाया गया. सूचना मिलते ही डीएसपी हेडक्वार्टर-1 भोला प्रसाद थाना पहुंचे और मामले की जांच शुरू की.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    कार टकराने से शुरू हुआ विवाद
    पुलिस ने घटना में शामिल चार लोगों को हिरासत में लिया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद की शुरुआत रविवार रात करीब 8:30 बजे मानगो रोड नंबर-1 पर कार टकराने की घटना से हुई थी. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले सड़क पर मारपीट हुई, जिसमें दोनों ओर से चार लोग घायल हो गए. इसके बाद दोनों पक्ष शिकायत दर्ज कराने थाना पहुंचे, जहां आमने-सामने होने पर विवाद दोबारा भड़क उठा और हिंसक रूप ले लिया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    3 policemen injured; entire office disrupted in violent clash 3 पुलिसकर्मी घायल; 4 detained 4 हिरासत Jamshedpur: Car collision sparks uproar Jamshedpur: कार टक्कर विवाद में बवाल two groups clash inside Mango police station premises vandalism ensues तोड़फोड़ मानगो थाना परिसर में दो पक्ष भिड़े हिंसक झड़प में पूरा ऑफिस अस्त-व्यस्त हुआ
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group