
Jamshedpur.गोविंदपुर थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर के रहने वाले प्रेमचंद्र झा ने 26 जून को जहर खाकर सुसाइड कर लिया था. घटना के एक सप्ताह के बाद उनकी पत्नी निर्मला झा के बयान पर गोविंदपुर थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने का एक मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही हैघटना में गोविंदपुर हनुमान मंदिर के पास रहने वाले सोनु उर्फ राहुल कुमार, गोविंदपुर जनता स्कूल के पास का डीके राही और गोविंदपुर के ही रौनक सिंह को आरोपी बनाया गया है. घटना के बारे में गोविंदपुर थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों ने प्रेमचंद्र झा को कुछ रुपये दिए थे. इसको लेकर ही आपस में विवाद चल रहा था. विवाद के कारण ही प्रेमचंद्र झा ने जहर खाकर पिछले दिनों सुसाइड कर लिया था. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी.
