Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur CGPC Meeting सीजीपीसी की आम सभा में लिये गये कई अहम फैसले, गुरुद्वारों के चुनाव में पारदर्शिता बनाये रखने के लिए अब एक व्यक्ति, एक वोट, मृतक संस्कार के मुद्दे पर भी लिये निर्णय
    Headlines

    Jamshedpur CGPC Meeting सीजीपीसी की आम सभा में लिये गये कई अहम फैसले, गुरुद्वारों के चुनाव में पारदर्शिता बनाये रखने के लिए अब एक व्यक्ति, एक वोट, मृतक संस्कार के मुद्दे पर भी लिये निर्णय

    News DeskBy News DeskOctober 14, 2024Updated:October 14, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur .सीजीपीसी ने शनिवार को साकची कार्यालय में आयोजित आम सभा में कई अहम फैसले लिये. सीजीपीसी के प्रधान ने साफ किया कि अब एक व्यक्ति एक वोट का अधिकारी होगा. वह क्षेत्र उसका पैदाइश का हो, रिहायश का हो या फिर कार्यस्थल हो. इसे चुनने का अधिकारी खुद व्यक्ति होगा, जिसे इसकी जानकारी भी सार्वजनिक करनी होगी. एक व्यक्ति एक वोट के फैसला को पूरे हाउस ने पूरे जोश खरोश के साथ परवानगी प्रदान कर दी. आम सभा में सीजीपीसी ने मृतक संस्कार को लेकर भी अहम निर्णय लिये. महासचिव अमरजीत सिंह ने आम सभा के एजेंडों पर प्रकाश डाला.

    सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने बताया कि आम सभा में एक व्यक्ति एक वोट का एजेंडा सबसे महत्वपूर्ण रूप से पेश हुआ. उन्हें विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों से लिखित आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें यह जिक्र किया गया था कि एक गुरुद्वारा परिक्षेत्र के रिहाइश में रहने वाले व्यक्ति को एक ही गुरुद्वारा में वोट का अधिकार हो. इसलिए मामले की गंभीरता और चुनाव में पारदर्शिता कायम रखने के मद्देनजर यह काफी अनिवार्य हो गया था कि आम सभा में हाउस की परवानगी के बाद इसे जल्द से जल्द लागू किया जाये. वोटर को यह स्वतंत्रता रहेगी कि वह खुद चुन सके कि वह किस परिक्षेत्र में वोट करने के लिए इच्छुक है, बशर्ते उसे घोषणा पत्र जारी कर अपने क्षेत्र की घोषणा करनी होगी.

    Seraikella-kharsawan:  उपायुक्त कार्यालय के समीप सड़क हादसे ने छीनी महिला की जान, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

    चेयरमैन गुरमीत सिंह तोते ने इस फैसले का स्वागत करते हुए हाउस से कहा कि संविधान में संशोधन कर जल्द से जल्द इसे संविधान में भी अंकित किया जाना चाहिए. वहीं, मृतक संस्कार के मुद्दे पर भी सीजीपीसी द्वारा हाउस की मुहर के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिये गये. जहां तक मृतक भोज की बात की जाए, तो सीजीपीसी ने अपने पहले फैसले में संशोधन करते हुए मृतक भोज में फुलका, दाल (किसी भी तरह की), एक सब्जी, आचार, चावल और मिठाई (इच्छानुसार) सादा लंगर के रूप में परोसा जा सकता है और अनिवार्य रूप से भोज पंगत में बैठ कर ही ग्रहण करना पारित किया गया है.

    Rail Accident: मालगाड़ी का इंजन और दो डिब्बे पटरी से उतरे, आसनसोल लाइन पर रेल सेवाएं घंटों रही बाधित

    मृतक संस्कार में ‘चौथे’ का रिवाज और अर्थी के पास पानी से भरा घड़ा फोड़ना को मनमत मानते हुए इस पर रोक लगा दी गयी है. सरदार भगवान सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तख्त श्री हर मंदिर पटना साहिब के महासचिव इंदरजीत सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, निशान सिंह, चंचल सिंह, नरेंद्रपाल सिंह भाटिया, गुरचरण सिंह बिल्ला, गुरनाम सिंह बेदी सहित विभिन्न गुरुद्वारों के प्रधान, महासचिव और पदाधिकारी सभा में मुख्यरूप से उपस्थित रहे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    decisions were also taken on the issue of funeral rites Jamshedpur CGPC Meeting: Many important decisions were taken in the general meeting of CGPC now one person one vote to maintain transparency in the elections of gurdwaras
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-kharsawan:  उपायुक्त कार्यालय के समीप सड़क हादसे ने छीनी महिला की जान, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

    June 24, 2026

    Rail Accident: मालगाड़ी का इंजन और दो डिब्बे पटरी से उतरे, आसनसोल लाइन पर रेल सेवाएं घंटों रही बाधित

    June 24, 2026

    Jharkhand SIR: JMM ने ‘असत्यापित’ और ‘विसंगति’ वाले मतदाताओं के लिए आसान एसआईआर सत्यापन की मांग की

    June 24, 2026
    Recent Post

    Seraikella-kharsawan:  उपायुक्त कार्यालय के समीप सड़क हादसे ने छीनी महिला की जान, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

    June 24, 2026

    Rail Accident: मालगाड़ी का इंजन और दो डिब्बे पटरी से उतरे, आसनसोल लाइन पर रेल सेवाएं घंटों रही बाधित

    June 24, 2026

    Jharkhand SIR: JMM ने ‘असत्यापित’ और ‘विसंगति’ वाले मतदाताओं के लिए आसान एसआईआर सत्यापन की मांग की

    June 24, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की पांच साल में 40,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय की योजना

    June 24, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, टीसीएस, टाटा स्टील के शेयर में गिरावट

    June 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group