Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: चंद्रशेखरन ने पश्चिम एशिया में संघर्ष से आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित नहीं होने की जतायी उम्मीद, बोले-टाटा स्टील चूना पत्थर खरीदती है, पर नहीं होगा संकट
Breaking News

Jamshedpur: चंद्रशेखरन ने पश्चिम एशिया में संघर्ष से आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित नहीं होने की जतायी उम्मीद, बोले-टाटा स्टील चूना पत्थर खरीदती है, पर नहीं होगा संकट

News DeskBy News DeskMarch 3, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने मंगलवार को उम्मीद जतायी कि ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी संघर्ष का आपूर्ति श्रृंखला पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि समूह ने पश्चिम एशिया में जारी युद्ध से उत्पन्न होने वाले जोखिमों को कम करने की योजना बनाई है। चंद्रशेखरन ने पश्चिम एशिया में कार्यरत टाटा समूह की कंपनियों के कर्मचारियों की सुरक्षा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर काफी अनिश्चितता की स्थिति है। पिछला साल भी काफी कठिन रहा। मुझे लगता है कि हालात जल्द ही सामान्य हो जाएंगे और मुझे उम्मीद है कि आपूर्ति श्रृंखला में कोई समस्या नहीं आएगी।’’

चंद्रशेखरन ने कहा, भू-राजनीतिक स्थिति में अनिश्चितता को देखते हुए, हमने न केवल टाटा समूह बल्कि देश के लिए भी मौजूदा स्थिति से उत्पन्न होने वाले जोखिमों को कम करने की योजना बनाई है। चंद्रशेखरन यहां टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा और टाटा स्टील के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन तथा समूह की विभिन्न कंपनियों के प्रमुखों के साथ टाटा स्टील के संस्थापक जमशेदजी नुसरवानजी टाटा की 187वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए यहां उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील पश्चिम एशिया से चूना पत्थर खरीदती है और उसके पास पर्याप्त भंडार है।

उन्होंने कहा, ‘‘टाटा स्टील वैकल्पिक स्रोतों से भी चूना पत्थर खरीदेगी। हमें विश्वास है कि इससे कोई समस्या नहीं होगी। टाटा समूह के चेयरमैन ने यह भी कहा कि पश्चिम एशिया में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा अब उनकी प्राथमिकता है।

Jamshedpur: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,19 साल की युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे कर्मचारी वहां सेवा कंपनियों और होटल में काम कर रहे हैं। एयर इंडिया के विमान उड़ान भर रहे हैं। हमारी मुख्य प्राथमिकता हमारे कर्मचारियों की सुरक्षा है। हमारा समूह पिछले तीन दिनों से सक्रिय है। सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। चंद्रशेखरन ने स्वीकार किया कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर कारोबार कुछ दिनों या महीनों के लिए प्रभावित होता है, तो उससे उबर लिया जाएगा, लेकिन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हमारे कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुरक्षा है। हम नागरिकों की सुरक्षा, जोखिम कम करने, कर्मचारियों की सुरक्षा और कारोबार की निरंतरता, आपूर्ति प्रणाली और अपने ग्राहकों के लिए योजना बना रहे हैं।’’

Ghatsila: घने कोहरे के कारण NH-18 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,19 साल की युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

November 23, 2026

Ghatsila: घने कोहरे के कारण NH-18 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

November 23, 2026

Sansad Session Running: मानसून सत्र का 100 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं, विशेष बैठक को लेकर असमंजस

November 23, 2026
Recent Post

Jamshedpur: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,19 साल की युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

November 23, 2026

Ghatsila: घने कोहरे के कारण NH-18 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

November 23, 2026

Sansad Session Running: मानसून सत्र का 100 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं, विशेष बैठक को लेकर असमंजस

November 23, 2026

Jamshedpur: सोनारी के खूंटाडीह में एक मकान से शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस

November 23, 2026

Saraikela: जामडीह ओवरब्रिज के पास भिड़े कार और बाइक, टला बड़ा हादसा, दोनों वाहनों पर सवार सभी लोग बाल-बाल बचे

November 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group