Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: टाटानगर से गुजरने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, जानें क्या है ट्रेनों की स्थिति?
    Breaking News

    Jamshedpur: टाटानगर से गुजरने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, जानें क्या है ट्रेनों की स्थिति?

    News DeskBy News DeskMarch 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. टाटानगर और आसपास के रेलखंड में परिचालन व्यवस्था के तहत कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इसके तहत कुछ मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी, कुछ ट्रेनों का आंशिक संचालन किया जाएगा, जबकि कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। साथ ही पहले रद्द की गई कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों को पुनः बहाल करने का निर्णय लिया गया है। रविवार को रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू ट्रेन संख्या 68090/68089 31 मार्च, तीनअप्रैल और पांच अप्रैल 2026 को रद्द रहेगी। वहीं बोकारो-चंद्रपुरा-बराकर (बीजेई-सीआरपी-बीजेई) मार्ग पर चलने वाली मेमू ट्रेन संख्या 68079/68080 31 मार्च, तीन, चार और पांच अप्रैल को नहीं चलेगी। इसके अलावा आद्रा-बराभूम-आद्रा मेमू ट्रेन संख्या 68077/68078 पांच अप्रैल को रद्द कर दी गई है।

    टाटानगर से जुड़े यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि टाटा-आसनसोल-बराभूम मेमू पैसेंजर ट्रेन संख्या 68056/68060 का दो अप्रैल 2026 को आंशिक संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन आद्रा तक ही चलेगी और आद्रा से आसनसोल के बीच का हिस्सा उस दिन रद्द रहेगा।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    वहीं टाटानगर से हटिया जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18601 (टाटा-हटिया एक्सप्रेस) 31 मार्च, एक अप्रैल और चार अप्रैल को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी के रास्ते चलाई जाएगी, जबकि सामान्यतः यह पुरुलिया मार्ग से संचालित होती है। इस बीच यात्रियों के लिए राहत की खबर यह है कि पहले जिन ट्रेनों के रद्द रहने की सूचना जारी की गई थी, उनमें से कुछ को बहाल कर दिया गया है। शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (18030) चार अप्रैल से 24 अप्रैल तक और लोकमान्य तिलक टर्मिनस-शालीमार एक्सप्रेस (18029) छह अप्रैल से 26 अप्रैल तक अपने निर्धारित समय पर चलेगी।

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    इसके अलावा लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शालीमार जाने वाली ट्रेन संख्या 12101 तथा शालीमार से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली ट्रेन संख्या 12102 भी अप्रैल माह में निर्धारित तिथियों पर पुनः संचालित की जाएंगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Changes in the operation of many trains passing through Tatanagar Jamshedpur: टाटानगर से गुजरने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव know what is the status of the trains? जानें क्या है ट्रेनों की स्थिति?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group