
Jamshedpur. गणतंत्र दिवस के अवसर पर जमशेदपुर में यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 26 जनवरी को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, इस प्रतिबंध से यात्री बसों को मुक्त रखा गया है, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में असुविधा न हो।
यह निर्णय गणतंत्र दिवस समारोह, झंडारोहण कार्यक्रमों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया है। इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात पुलिस की तैनाती की जाएगी, ताकि यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके।
