Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Seraikella-Kharsawan:  दावना डैम से मिले युवक के शव पर उठे सवाल, परिजनों ने दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की
Crime

Seraikella-Kharsawan:  दावना डैम से मिले युवक के शव पर उठे सवाल, परिजनों ने दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की

News DeskBy News DeskJune 27, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Seraikella-Kharsawan:  दावना डैम से बरामद 21 वर्षीय घनु मार्डी की मौत का मामला अब नया मोड़ लेता जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव पर संदेह जताते हुए परिजनों ने दोबारा पोस्टमार्टम और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस संबंध में परिजन शव को लेकर शनिवार को सदर अस्पताल पहुंचे और अधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगाई।

मृतक की मां सिद्धांता मार्डी समेत अन्य परिजनों का आरोप है कि पोस्टमार्टम के बाद शव पर सामान्य रूप से दिखाई देने वाले चीरे और टांकों के निशान नहीं मिले। इससे उन्हें पूरी प्रक्रिया पर संदेह हुआ। उनका कहना है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका सही खुलासा दोबारा वैज्ञानिक तरीके से पोस्टमार्टम होने के बाद ही हो सकेगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पुनः पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सिविल सर्जन ने बताया कि इसके लिए नई मेडिकल टीम गठित की जा रही है, ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो सके।

Railway Special Train. दीवाली और छठ को लेकर 3 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच चलेगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, दक्षिण पूर्व रेलवे ने जारी किया आदेश

वहीं, पहले पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ. रणदीप मेलगांडी ने कहा कि उस समय एक महिला सहिया द्वारा शव जल्द परिजनों को सौंपने का दबाव बनाया जा रहा था, जिसके कारण पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करनी पड़ी।

इधर, सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अब सभी की निगाहें दोबारा होने वाले पोस्टमार्टम और उसकी रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।

Tata Steel की विजया-टू आयरन खदान को दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया शुरू, दिवाली के बाद MDO का होगा चयन

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railway Special Train. दीवाली और छठ को लेकर 3 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच चलेगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, दक्षिण पूर्व रेलवे ने जारी किया आदेश

October 30, 2026

Tata Steel की विजया-टू आयरन खदान को दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया शुरू, दिवाली के बाद MDO का होगा चयन

October 30, 2026

Jamshedpur: सड़क हादसे में घायल पांच वर्षीय सात्विक के लिए जमशेदपुर पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, 15 मिनट में एंबुलेंस को पहुंचाया, जानें मामला?

October 30, 2026
Recent Post

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल जमीन में छिपाए गए दो केन बम बरामद, दोनों को सुरक्षित तरीके से किया गया निष्क्रिय

October 30, 2026

Tatanagar Railway: टाटानगर से गुजरने वाली चार मेमू पैसेंजर ट्रेनें का बदलेगा टर्मिनल, दक्षिण पूर्व रेलवे ने आदित्यपुर का तैयार किया प्रस्ताव

October 30, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group