Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur . जमशेदपुर में होगा शतरंज का महाकुंभ, देशभर के युवा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
    Headlines

    Jamshedpur . जमशेदपुर में होगा शतरंज का महाकुंभ, देशभर के युवा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    News DeskBy News DeskSeptember 12, 2025Updated:September 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur: जमशेदपुर में 54वीं राष्ट्रीय जूनियर (अंडर-19) और 39वीं राष्ट्रीय जूनियर बालिका शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन दिसंबर 2025 में किया जाएगा. सरायकेला-खरसावां जिला शतरंज संघ ने तैयारियों को लेकर बैठक की, जिसमें विभिन्न उप-समितियों का गठन किया गया. आवास, परिवहन, स्वागत-सत्कार, प्रचार-प्रसार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जिम्मेदारी अलग-अलग समितियों को सौंपी गई है.

    यह प्रतियोगिता 16 से 24 दिसंबर तक द वेव इंटरनेशनल, जमशेदपुर में होगी. इसमें देशभर से चुनिंदा प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनमें जीएम, आईएम, डब्ल्यूजीएम और डब्ल्यूआईएम जैसे युवा सितारे शामिल होंगे. प्रतियोगिता 11 राउंड स्विस प्रणाली से खेली जाएगी और इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों का जन्म 1 जनवरी 2006 या उसके बाद होना अनिवार्य है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    खिलाड़ियों के लिए कुल 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है. ओपन और गर्ल्स दोनों वर्गों में शीर्ष 20-20 खिलाड़ियों को नकद इनाम मिलेगा. विजेता को 1 लाख रुपये, उपविजेता को 72 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को 60 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    राज्य द्वारा चयनित खिलाड़ियों को मुफ्त डॉर्मिटरी आवास, 1500 रुपये का बोर्डिंग भत्ता और स्टेशन/हवाई अड्डे से स्थल तक विशेष परिवहन सुविधा दी जाएगी. जिला शतरंज संघ का कहना है कि यह आयोजन न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का अवसर है और इसे उत्सव की तरह मनाया जाएगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news Jamshedpur. Chess Maha Kumbh will be held in Jamshedpur young players from all over the country will participate जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group