Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR : शहर के सौरभ सुमन ने फिलीपींस में लहराया तिरंगा, 3 घंटे 56 मिनट में पूरी की स्विमिंग रेस
    Breaking News

    JAMSHEDPUR : शहर के सौरभ सुमन ने फिलीपींस में लहराया तिरंगा, 3 घंटे 56 मिनट में पूरी की स्विमिंग रेस

    News DeskBy News DeskApril 13, 2025Updated:April 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर.  फिलीपीन्स में आयोजित 10 किलोमीटर ओपन वॉटर स्विमिंग इवेंट “OCEANMAN” में शहर के तैराक सौरभ सुमन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश व शहर का गौरव बढ़ाया है. मानगो डिमना रोड चंद्रावती नगर निवासी सौरभ सेवानिवृत्त पीडब्ल्यूडी कर्मचारी सुधीर कुमार के पुत्र है जिन्होंने मणिपाल कॉलेज से बी.टेक किया है.

    ओपन वॉटर स्विमिंग इवेंट का आयोजन 6 अप्रैल 2025 को किया गया था. ओपन वॉटर स्विमिंग इवेंट “OCEANMAN” में हिस्सा लेने वाले  सौरभ एकमात्र भारतीय थे. उन्होंने 3 घंटे 56 मिनट में इस चुनौतीपूर्ण स्विमिंग रेस को पूरा किया. उनकी यह उपलब्धि उनके कठिन प्रशिक्षण और समर्पण के साथ धैर्य के साथ चुनौती का सामना करने की क्षमता का प्रतीक बनी है.

    सौरभ सुमन ने अपनी स्विमिंग की ट्रेनिंग जामशेदपुर के डिमना झील से की. नियमित खुले पानी में तैराकी का अभ्यास किया. उनका यह समर्पण और कठोर प्रशिक्षण ही था जिसने उन्हें इस प्रतियोगिता में सफलता दिलाई और देश को गर्व महसूस कराया.

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    इससे पहले मुंबई, पुरी और थाईलैंड के क्राबी जैसे विभिन्न स्थानों पर ओपन वॉटर इवेंट्स में सौरभ हिस्सा ले चुके हैं. हालांकि, इस बार उनका यह इवेंट एक नया और चुनौतीपूर्ण अनुभव था, क्योंकि यह न केवल एक नया स्थान था, बल्कि 10 किलोमीटर की दूरी भी उनके लिए पहली बार थी. यह नया लक्ष्य और चुनौती उनके समर्पण और साहस को दर्शाता है.

    “जमशेदपुर स्विमर्स” की शुरुआत की, दिया एक मंच 

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    सौरभ सुमन का योगदान सिर्फ व्यक्तिगत स्तर तक सीमित नहीं है, उन्होंने अपने शहर में एक मजबूत समुदाय भी तैयार किया है. उन्होंने “जमशेदपुर स्विमर्स” नामक एक समुदाय की शुरुआत की है, जिसमें 80 से अधिक सदस्य हैं. यह समुदाय न केवल तैराकी, बल्कि ट्रैकिंग, साइक्लिंग और अन्य खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करता है. सौरभ का उद्देश्य लोगों को फिटनेस की दिशा में प्रेरित करना है, और उन्होंने इसे एक स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए अपना मिशन बना लिया है. उनका यह समूह सभी उम्र के लोगों को शामिल करता है, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, जो फिटनेस और एथलेटिक गोल्स की ओर अग्रसर हो रहे हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    completed the swimming race in 3 hours 56 minutes JAMSHEDPUR: City's Saurabh Suman waved the tricolor in Philippines
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group