Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन परिसर में हाइड्रोलिक मशीन की चपेट में आने से संविदा कर्मचारी की मौत

Jamahedpur. जमशेदपुर में टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन परिसर में शुक्रवार को एक हाइड्रोलिक मशीन की चपेट में आने से एक संविदा कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। गोलमुरी थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि बिहार के सारण निवासी करण कुमार (27) एक निजी कंपनी का कर्मचारी था और ‘मोबाइल एलिवेटेड वर्क प्लेटफॉर्म’ इकाई में काम करने के दौरान हाइड्रोलिक मशीन की चपेट में आ गया।

थाना प्रभारी ने बताया, शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रखा गया है और शनिवार को परिजनों को सौंपा जाएगा। टाटा स्टील ने एक बयान जारी कर कर्मचारी के निधन पर दुख व्यक्त किया। कंपनी ने कहा, हम कंपनी के टिनप्लेट परियोजना स्थल पर एक संविदा कर्मचारी के साथ हुए हादसे से बेहद दुखी हैं… यह हादसा परियोजना स्थल पर ‘मोबाइल एलिवेटेड वर्क प्लेटफॉर्म’ (एमईडब्ल्यूपी) के रखरखाव कार्य के दौरान हुआ और दुर्भाग्य से उसकी मौत हो गई।” कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

Exit mobile version