Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: नर्सरी और एलकेजी में दाखिले की के एडमिशन फॉर्म की कीमत पर विवाद, जिला शिक्षा अधीक्षक ने निजी स्कूलों से मांगा आय-व्यय का ब्योरा
Headlines

Jamshedpur: नर्सरी और एलकेजी में दाखिले की के एडमिशन फॉर्म की कीमत पर विवाद, जिला शिक्षा अधीक्षक ने निजी स्कूलों से मांगा आय-व्यय का ब्योरा

News DeskBy News DeskNovember 11, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
xr:d:DAFpJTw1Aa8:10,j:5123241677314560829,t:23072009
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. शहर के निजी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए नर्सरी और एलकेजी में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होते ही एडमिशन फॉर्म की कीमत को लेकर विवाद गहरा गया है। जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) जुही रानी ने जिले के सभी निजी स्कूलों को एडमिशन फॉर्म और प्रॉस्पेक्टस की बिक्री से होने वाली कुल आमदनी तथा उस पर किए गए खर्च का पूरा ब्योरा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इस आदेश के बाद जमशेदपुर अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हस्तक्षेप की मांग की है। पूर्वी सिंहभूम जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय की ओर से 6 अक्टूबर को जारी पत्र में कहा गया है कि आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए अलग-अलग स्कूलों में एडमिशन फॉर्म की कीमत 50 से 500 रुपये तक निर्धारित है। विभाग ने निर्देश दिया है कि स्कूल फॉर्म और प्रॉस्पेक्टस की बिक्री से होने वाली कुल आमदनी का हिसाब रखें। इसके साथ ही फॉर्म की छपाई, वेबसाइट तैयार करने और उससे जुड़े अन्य खर्चों का स्पष्ट विवरण ऑडिट रिपोर्ट में देना अनिवार्य होगा l

जमशेदपुर अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष ज्ञान तनेजा ने कहा कि शहर के निजी स्कूल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे हैं और यहां से हर साल देश के टॉपर निकलते हैं। इसके बावजूद निजी स्कूलों को हर साल किसी न किसी बहाने निशाना बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि कई स्कूल 25 प्रतिशत गरीब बच्चों को शिक्षा देते हैं, लेकिन इसके एवज में मिलने वाली राशि भी समय पर नहीं मिलती। ऐसे में एडमिशन फॉर्म की आमदनी का हिसाब मांगने से स्कूल प्रबंधन परेशान हैं। लोयोला स्कूल के प्रिंसिपल फादर विनोद फर्नांडिस ने कहा कि एडमिशन फॉर्म की कीमत केवल प्रिंटिंग लागत या वेबसाइट तैयार करने के खर्च से तय नहीं होती। पूरी प्रक्रिया में कार्यालय संचालन समेत कई अन्य खर्च भी शामिल होते हैं।

उन्होंने कहा कि रांची में भी फॉर्म की कीमत के साथ स्कूलों की फीस की समीक्षा होनी चाहिए। हर मामले में जिला प्रशासन के हस्तक्षेप से स्कूलों का संचालन प्रभावित हो सकता है। एसोसिएशन के सचिव श्रीकांत नायर ने कहा कि नीट, जेईई मेन, एडवांस और यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के फॉर्म की कीमत 2,000 से 3,000 रुपये तक होती है। ऐसे में निजी स्कूलों के 400-500 रुपये के फॉर्म पर सवाल उठाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि विभाग विस्तृत जानकारी मांगता है तो स्कूल इसे उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं, लेकिन एसोसिएशन इस आदेश के खिलाफ उपायुक्त और मुख्यमंत्री से शिकायत करेगा।

Nisha Bhagat Sucide: CM हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत की मौत मामले में दिये CBI जांच के आदेश

उन्होंने आरक्षित श्रेणी के बच्चों को पढ़ाने के एवज में स्कूलों को राशि नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया है। इस आदेश से जमशेदपुर अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन नाराज है। एसोसिएशन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग करने की तैयारी में है। साथ ही एक-दो दिनों में उपायुक्त से मिलकर भी अपनी आपत्ति दर्ज कराने की योजना है।

वहीं, शिक्षा विभाग का कहना है कि इस निर्देश का उद्देश्य एडमिशन फॉर्म की कीमत और उससे होने वाली आय-व्यय की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

Sonia Gandhi Book: राहुल गांधी से पहले भी था सोनिया गांधी का एक बेटा, पर जन्म के अगले ही दिन ही छोड़ गया था दुनिया, संस्मरण ‘बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव’ में छलका दर्द

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Nisha Bhagat Sucide: CM हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत की मौत मामले में दिये CBI जांच के आदेश

November 11, 2026

Sonia Gandhi Book: राहुल गांधी से पहले भी था सोनिया गांधी का एक बेटा, पर जन्म के अगले ही दिन ही छोड़ गया था दुनिया, संस्मरण ‘बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव’ में छलका दर्द

November 11, 2026

Jamshedpur: MGM अस्पताल से लापता हुए मरीज का गोकुलनगर के पास मिला शव, नशे का आदी था, इलाज के दौरान हुआ था लापता

November 11, 2026
Recent Post

Nisha Bhagat Sucide: CM हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत की मौत मामले में दिये CBI जांच के आदेश

November 11, 2026

Sonia Gandhi Book: राहुल गांधी से पहले भी था सोनिया गांधी का एक बेटा, पर जन्म के अगले ही दिन ही छोड़ गया था दुनिया, संस्मरण ‘बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव’ में छलका दर्द

November 11, 2026

Jamshedpur: MGM अस्पताल से लापता हुए मरीज का गोकुलनगर के पास मिला शव, नशे का आदी था, इलाज के दौरान हुआ था लापता

November 11, 2026

Jamshedpur: मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन करेंगे सुनील आनंद और रूपा देवी, दंपती ने लिया नेत्रदान का संकल्प

November 11, 2026

Jamshedpur: स्वच्छ सर्वेक्षण में जमशेदपुर को राष्ट्रीय पुरस्कार, नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group