Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Court Big Dicision: बागबेड़ा के बहुचर्चित ‘नागाडीह हत्याकांड’ मामले में अदालत ने 8 साल बाद सुनाया फैसला, पांच अभियुक्तों को ‘उम्रकैद’ की सजा
    Breaking News

    Jamshedpur Court Big Dicision: बागबेड़ा के बहुचर्चित ‘नागाडीह हत्याकांड’ मामले में अदालत ने 8 साल बाद सुनाया फैसला, पांच अभियुक्तों को ‘उम्रकैद’ की सजा

    News DeskBy News DeskOctober 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. बागबेड़ा के बहुचर्चित नागाडीह हत्याकांड मामले में अदालत ने बुधवार को बड़ा फैसला सुनाया है। अपर जिला व सत्र न्यायाधीश विमलेश कुमार सहाय की अदालत ने इस मामले पांच अभियुक्तों को सजा के बिंदु पर फैसला सुनाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है. साथ ही उनके ऊपर जुर्माना भी लगाया है. इससे पहले 25 सितंबर 2025 को अदालत ने इस मामले में पांच अभियुक्तों को दोषी करार दिया था. वहीं सबूतों के अभाव में 20 आरोपितों को बरी कर दिया था. बता दें कि इस मामले में 25 आरोपितों के विरुद्ध ट्रायल चल रहा था। इनमें चार को छोड़कर सभी आरोपित अदालत में उपस्थित हुए थे. अदालत ने इस मामले में अभियुक्तों को सजा सुनाई है उसमें गांव के मुखिया राजाराम हांसदा, रेंगो पूर्ति, गोपाल हांसदा, सुनील सरदार और तारा मंडल शामिल हैं.

    हत्याकांड के आठ साल बीत चुके है. अदालत ने बुधवार को यह फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया कि भीड़ द्वारा कानून हाथ में लेने की प्रवृत्ति को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. यह घटना 18 मई 2017 की है, जब बच्चा चोरी की अफवाह के चलते नागाडीह गांव में चार निर्दोष युवकों को भीड़ ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था. इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया था.

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    20 आरोपियों को किया बरी, दो अब भी फरार
    वहीं बरी होने वाले आरोपितों में जिपा हांसदा, गणेश मंडल, जवाहर लाल सरदार, गुलाम सरदार, लखन, बबलू पात्रो, अशोक पात्रो, परशुराम भूमिज, पेंटर, लेदरा मुर्मू, सुनील सरदार, सुरेंद्र, राजेश टुडू, शिबू करुवा, गोपाल टुडू, जगदीश सरदार, उमेश दास, डब्लू सवैया, लखन हांसदा, बाबू शामिल है. इसके अलावा एक आरोपित राहुल सरदार की मौत हो चुकी है। मामले में दो आरोपित जगत मार्डी और सुभाष आठ साल बाद भी फरार है.

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन नदी के जल बंटवारा समझौता को लेकर उठाया सवाल

    जानें क्या है मामला
    घटना की पृष्ठभूमि साल 2017 में राज्यभर में बच्चा चोरी की अफवाहें तेजी से फैल रही थीं। इसी बीच नागाडीह गांव में चार युवकों को बाहरी और संदिग्ध मानते हुए बच्चा चोर बता दिया गया. देखते ही देखते गांव की भीड़ इकट्ठा हो गई और चारों को घेरकर बुरी तरह पीटा गया। लाठी, डंडों और पत्थरों से हमला कर भीड़ ने चारों की मौके पर ही हत्या कर दी थी. आठ साल की लंबी कानूनी लड़ाई पुलिस ने इस मामले में 28 लोगों को नामजद किया था. विवेचना और गवाहों की गवाही के आधार पर अदालत ने पांच को दोषी पाया, जबकि शेष को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया. अदालत ने अपने फैसले में कहा कि भीड़ द्वारा कानून हाथ में लेना समाज के लिए अत्यंत खतरनाक संकेत है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Court Big Decision: After 8 years Jamshedpur Court Big Dicision: बागबेड़ा के बहुचर्चित 'नागाडीह हत्याकांड' मामले में अदालत ने 8 साल बाद सुनाया फैसला sentencing five accused to life imprisonment. the court delivered its verdict in the much-talked-about 'Nagadih murder case' of Bagbeda पांच अभियुक्तों को 'उम्रकैद' की सजा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    September 2, 2026

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन नदी के जल बंटवारा समझौता को लेकर उठाया सवाल

    September 2, 2026

    Weathear Alert: पांच सितंबर तक बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान, कोल्हान के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी

    September 2, 2026
    Recent Post

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    September 2, 2026

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन नदी के जल बंटवारा समझौता को लेकर उठाया सवाल

    September 2, 2026

    Weathear Alert: पांच सितंबर तक बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान, कोल्हान के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी

    September 2, 2026

    NEET Protest: केंद्र सरकार ने दिया भरोसा, छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस ली जाएंगी

    September 2, 2026

    Toll plaza Scam: NHAI के टोल प्लाजा पर धोखाधड़ी से टोल वसूली के मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, बंगाल समेत कई राज्यों में छापेमारी

    September 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group