Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jamshedpur Crime: 30 लाख रुपये के ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, केंद्रीय विद्यालय टाटानगर के पास से पुलिस ने दबोचा
    Crime

    Jamshedpur Crime: 30 लाख रुपये के ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, केंद्रीय विद्यालय टाटानगर के पास से पुलिस ने दबोचा

    News DeskBy News DeskJanuary 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. परसुडीह के कीताडीह गाड़ीवान पट्टी के आबिद खान को पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. उसके पास से 262.07 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये है. यह जानकारी एसएसपी किशोर कौशल ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन कर दी. एसएसपी ने बताया कि आबिद खान एनडीपीएस एक्ट में पांच बार जेल जा चुका है. गुप्त सूचना मिली थी कि आबिद कोलकाता की ओर ब्राउन शुगर खरीदने गया है.

    सूचना के बाद परसुडीह थाना प्रभारी फैज अहमद ने आबिद पर नजर रखनी शुरू की. जैसे ही उन्हें आबिद के शहर लौटने की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत डीएसपी विधि-व्यवस्था को इसकी जानकारी दी. इसके बाद टीम गठित कर केंद्रीय विद्यालय टाटानगर के पास से पुलिस ने आबिद को दबोच लिया. छानबीन के दौरान उसके पास से ब्राउन शुगर का बड़ा पैकेट पुलिस ने बरामद किया. पूछताछ में आबिद ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के आजीमगंज के एक व्यक्ति के पास से ब्राउन शुगर खरीद कर ला रहा था.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    आबिद उप मुखिया का कान काटने के मामले में फरार चल रहा था. इस मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने आबिद के बेटे को हिरासत में लिया था. पत्नी ने दो दिनों में आबिद का सरेंडर कराने की बात पुलिस से कही थी. इसके बाद से पुलिस उसके परिवार की गतिविधि पर नजर रख रही थी. आबिद के खिलाफ सुंदरनगर में दो, जुगसलाई में तीन और परसुडीह में सात मामला दर्ज हैं. जिसमें आर्म्स, एनडीपीएस एक्ट और मारपीट के मामले शामिल हैं. एनडीपीएस एक्ट में वह जेल में बंद था. 20 दिसंबर को ही बाहर निकला था.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Crime: A smuggler arrested with brown sugar worth Rs 30 lakh police caught him near Kendriya Vidyalaya Tatanagar
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group