


Jamshedpur . मानगो थानांतर्गत रोड नंबर 13 में असामाजिक तत्वों ने घर में रखी चार बाइक में आग लगा दी. आगजनी के कारण चोरों बाइक जल कर राख हो गया. घटना शुक्रवार देर रात की है. घटना के बाद शनिवार की सुबह पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी. इसके बाद पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. आगजनी में जहांगीर,असगर,नौशाद,अकबर की बाइक जली है. घटना के संबंध में मो. जहांगीर ने बताया कि वह देर रात को अपने घर पर आये. उसके बाद उन्होंने हर रोज की तरह बाइक को खड़ी कर अपने घर में चले गये. रात करीब तीन बजे अचानक से उनके घर में धुंआ आने लगा. उसके बाद जब वह बाहर आये तो देखा की सभी बाइक में आग लगी हुई है. आग देख कर उन्होंने परिवार के अन्य लोगों को जगाया. उसके बाद पानी डाल कर आग पर काबू पाया गया. हालांकि आगजनी में चार बाइक जल कर बेकार हो गयी.



