Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jamshedpur Crime: साकची मिनी स्टैंड में चक्रधरपुर के चालक की हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी है पुलिस
    Crime

    Jamshedpur Crime: साकची मिनी स्टैंड में चक्रधरपुर के चालक की हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी है पुलिस

    News DeskBy News DeskSeptember 4, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. साकची मिनी बस स्टैंड में सोमवार की रात चक्रधरपुर वार्ड नंबर-7 ग्वाला पट्टी निवासी विक्की महतो (35 वर्ष) की हत्या कर दी गयी. उसके सिर, गर्दन व पैर में जख्म के निशान मिले हैं. मंगलवार की सुबह बस के कर्मचारियों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद साकची थाना की पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने मृतक के पास से उसका मोबाइल व पर्स बरामद किया है. सूचना मिलने पर मृतक के घरवाले पहुंचे. मृतक को एक बेटी और एक बेटा है. मृतक के पिता बिरजू महतो ने बताया कि मेरे चार बेटों में विक्की सबसे बड़ा था. वह पूर्व में मिनी बस चलाता था. वर्तमान में कन्वाई का वाहन चलाता था. सोमवार की सुबह 10 बजे बेटा ट्रेन से टाटानगर स्टेशन पहुंचा था. उसके बाद बात नहीं हुई.

    मंगलवार की सुबह साकची बस स्टैंड से एक चालक ने फोन कर बताया कि विक्की का शव मिला है. जिसके बाद हमलोग बस स्टैंड पहुंचे. विक्की के सिर, गर्दन और पैर में जख्म के निशान मिले हैं. पैर को जलाने की भी कोशिश की गयी है. उन्होंने बताया कि मैं भी पूर्व में मिनी बस चलाता था. इस कारण बस स्टैंड के कर्मचारी पहचानते हैं. सोमवार को बस स्टैंड के उड़िया और रौशन नामक युवक के साथ बेटा विक्की का विवाद हुआ था. संभवत: उन्हीं लोगों ने मिलकर बेटे की हत्या की है. बिरजू महतो ने बताया कि जिस स्थल पर बेटा के साथ मारपीट कर हत्या की गयी है, वहां की लाइट भी बंद थी. इसके अलावा सीसीटीवी कैमरा भी नहीं चल रहा था. जबकि मंगलवार को सब चालू हो गया.

    Guide de sécurité pour télécharger Ixbet – tout ce qu’il faut savoir

    इसपर भी पुलिस को जांच करने की आवश्यकता है. पुलिस मामले की जांच कर बेटे के हत्यारे के खिलाफ कार्रवाई करे. इधर, साकची थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस इस मामले में उड़िया और रौशन की तलाश में जुटी है. पुलिस ने इस मामले में बस संचालकों से भी पूछताछ की. पुलिस बस स्टैंड में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज की भी जांच की है. पुलिस के अनुसार परिवार वालों ने उड़िया व अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है. मामले की जांच की जा रही है.

    Monsoon Active: कोल्हान समेत झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय, वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाएं समेत चार लोगों की मौत, आज और कल भी भारी बारिश और ठनका का अलर्ट

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Crime: Chakradharpur driver murdered at Sakchi mini stand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Guide de sécurité pour télécharger Ixbet – tout ce qu’il faut savoir

    August 8, 2026

    Monsoon Active: कोल्हान समेत झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय, वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाएं समेत चार लोगों की मौत, आज और कल भी भारी बारिश और ठनका का अलर्ट

    August 8, 2026

    Best OnlyFans Models List: What You Need to Know About Privacy, Premium Access & Experience

    August 8, 2026
    Recent Post

    Guide de sécurité pour télécharger Ixbet – tout ce qu’il faut savoir

    August 8, 2026

    Monsoon Active: कोल्हान समेत झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय, वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाएं समेत चार लोगों की मौत, आज और कल भी भारी बारिश और ठनका का अलर्ट

    August 8, 2026

    Best OnlyFans Models List: What You Need to Know About Privacy, Premium Access & Experience

    August 8, 2026

    Free UPI Transactions: उपभोक्ताओं, छोटे कारोबारियों के लिए यूपीआई लेनदेन मुफ्त रहेगा

    August 8, 2026

    Student Protest: आदिवासी नेता जयपाल मुंडा के बेटे अपने पिता के नाम पर बने स्टेडियम पहुंंचे, प्रदर्शनकारी छात्रों को दिया समर्थन

    August 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group